फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   rain

तीन घंटे की बारिश से नयागांव में बाढ़ जैसे हालात

Sat, 03 Aug 2019 01:45 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
rain
नयागांव में श्मशान घाट से नगर काउंसिल रोड पर सड़क पर भरे पानी में से निकलते वाहन चालक। - फोटो : MOHALI
नयागांव। शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे से साढ़े ग्यारह बजे तक की बारिश में नयागांव की सड़कें पानी में डूब गई। इलाके में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई। बरसाती पानी की निकासी के लिए नगर काउंसिल द्वारा ड्रेनेज सिस्टम का प्रबंध नहीं होने के कारण राहगीर आफत में दिखाई दिए। नगर काउंसिल गेट के अंदर भी पानी जमा हो गया। इस दौरान वहां काम करवाने आने वाले लोग भी न के बराबर दिखाई दिए। बारिश से सड़कों पर आवाजाही भी प्रभावित हुई।
विज्ञापन

बारिश के दौरान जनता कॉलोनी, आदर्श नगर, कुमाऊं कॉलोनी, गोबिंद नगर, शिवालिक विहार सहित कई अन्य इलाकों में घरों का स्तर सड़कों से नीचा होने के कारण गंदा पानी घुस गया। इससे निपटने में नगर काउंसिल पूरी तरह नाकाम रहा। नयागांव प्रवेश द्वार, श्मशान घाट से नगर काउंसिल, नाडा मार्ग, शिव मंदिर, गरजा कांप्लेक्स समेत कई मार्ग पर सीवरेज के मैनहोल के ढक्कन खुले होने से बरसाती पानी ओवरफ्लो हो गया। इस दौरान कई वाहन चालक मैनहोल में गिरने से बाल-बाल बचे। इसके अलावा गरजा कांप्लेक्स स्थित एक प्लाट में लोगों द्वारा गिराया गया कूड़ा कचरा भी पानी में तैरकर सड़कों पर आ गया। नयागांव मुख्य द्वार बेरियर के पास चंडीगढ़ काम पर जाने वाले वाहन चालकों की खासी भीड़ उमड़ी रही।
विज्ञापन

नयागांव निवासी महावीर चौहान ने कहा कि प्रशासन यहां ड्रेनेज सिस्टम का प्रबंध करे तो बारिश कितनी भी जबरदस्त हो, कुछ घंटों में ही सड़कें साफ हो जाती हैं, लेकिन यहां बारिश के समय और उसके थमने के कुछ घंटों बाद तक हालात बेकाबू हो जाते हैं। नयागांव मार्केट के दुकानदारों कहना कि गरजा कांप्लेक्स के पास किसी व्यक्ति का खाली प्लाट पड़ा है। आते-जाते लोग इसमें घरों का कूड़ा कचरा गिराते हैं, जिससे यहां से निकलते वक्त बदबू के कारण बड़ी मुश्किलों से गुजरना पड़ता है। इस बारे में दुकानदार काउंसिल अधिकारियों को भी सूचित कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed