{"_id":"62bd2f8ca9142402f5594952","slug":"rain-in-mohali-mohali-weather-update-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rain in Mohali: तेज बरसात ने खोली मोहाली जिला प्रशासन की पोल, रिहायशी एरिया में जलभराव, नहर बने हाईवे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rain in Mohali: तेज बरसात ने खोली मोहाली जिला प्रशासन की पोल, रिहायशी एरिया में जलभराव, नहर बने हाईवे
Thu, 30 Jun 2022 10:37 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 30 Jun 2022 10:37 AM IST
सार
मोहाली में सभी हाईवे पर लगभग डेढ़ फुट पानी जमा हो गया है। सुबह ऑफिस जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
मोहाली में बरसात के कारण हाईवे पर जमा पानी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मोहाली में गुरुवार सुबह से हो रही बारिश ने जिला प्रशासन के बाढ़ से निपटने के इंतजामों की पोल खोल कर रख दी है। रिहायशी इलाकों में जहां जलभराव हो गया है वहीं खरड़ चंडीगढ़ हाईवे नहर का रूप धारण कर गई हैं। हाईवे पर जाम लग गया है।
मोहाली में गुरुवार सुबह से ही तेज बारिश हो रही है। कुछ ही देर की बरसात में हालत यह हो गई है कि खरड़ चंडीगढ़ हाईवे पर करीब डेढ़ फुट ऊंचाई पर पानी बह रहा है। ऐसी स्थिति जीरकपुर डेराबस्सी समेत कई इलाकों में बनी हुई है। दूसरी तरफ मोहाली फेज 3बी1, 3बी2, 7 और 11 में जलभराव की स्थिति बन गई है। लोग घरों में कैद हो गए हैं। वहीं न्यू चंडीगढ़, कुराली, माजरी में भी जलभराव हो गया है। फायर ब्रिगेड और पुलिसकर्मियों ने मोर्चा संभाल लिया है।
कुछ दिन पहले ही अमर उजाला ने इस मामले को उठाया था। मोहाली के इलाके में गली नालियों की सफाई के लिए 65 लाख का बजट रखा गया था। 25 जून तक बरसात से निपटने के इंतजाम पूरे करने के लिए कहा गया था लेकिन गुरुवार की बरसात से सारे दावे धरे रह गए।