फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   rain and strom, mohali, trees, damege, weather cool

शाम को चली आंधी और बारिश से मौसम हुआ सुहाना

Tue, 24 May 2016 10:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली Updated Tue, 24 May 2016 10:23 AM IST
विज्ञापन
rain and strom, mohali, trees, damege, weather cool
शाम को चली आंधी - फोटो : अमर उजाला
पिछले कई दिनों की तपिश के बाद मौसम ने सोमवार शाम ऐसी करवट ली कि मंडे मस्ती में तब्दील हो गया। आकाश में छाये काले बादल, ठंडी हवा के झोंके और बीच-बीच में बारिश की हलकी फुहारों ने लोगों को गर्मी से राहत दी। लोगों ने भी खूब आनंद लिया। पंखे, कूलर और एसी से निकल कर लोगों ने खुले वातावरण निकले। वहीं, आंधी से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। साथ ही कई दुकानों को साइन बोर्ड उखड़ कर गिरे। कई जगहों पर पेड़ गिरने और आम की फसल को भी क्षति पहुंची है। सोमवार सुबह से ठंडी हवा के झोंके चलने शुरू हो गए थे। दोपहर 12 बजे के बाद  बारिश का मौसम बनने लगा था, लेकिन शाम चार बजे तेज हवाएं चलनी शुरू हो गईं।
विज्ञापन


पेड़ों से टूट कर बिखरे आम
कोठियों व बाग में लगे कच्चे आम आंधी में टूट कर गिर गए। कुछ लोग सड़कों पर आमों के इकट्ठा करते भी दिखाई दिए। माना जा रहा कि आज की आंधी से आम की फसल को खासी क्षति पहुंची है।
विज्ञापन


एक घंटे तक लाइट रही गुल
शाम को चली आंधी से करीब एक घंटे तक इलाके की बिजली गुल रही। इससे लोगों  को काफी परेशानी उठानी पड़ी। करीब पांच बजे लाइट दोबारा आई तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed