फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Rain and storm wreak havoc in Mohali, tree falls on car in Phase-10, waterlogging in many areas

Mohali News: मोहाली में बारिश-आंधी का कहर, फेज-10 में कार पर गिरा पेड़, कई इलाकों में हुआ जलभराव

Sun, 29 Jun 2025 12:59 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jun 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Rain and storm wreak havoc in Mohali, tree falls on car in Phase-10, waterlogging in many areas
मोहाली। शुक्रवार तड़के सुबह शुरू हुई बारिश और आंधी ने लोगों की नींद उड़ा दी। रात 1 से लेकर 6 बजे तक बारिश और तेज हवाओं ने कई जगहों पर नुकसान पहुंचाया। शहर के फेज-10 इलाके में एक बड़ा पेड़ उखड़कर एक कार पर गिर पड़ा। कार के मालिक अमरजीत सिंह ने बताया कि पेड़ गिरने से कार के शीशे टूट गए, बोनट और छत पूरी तरह दब गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पेड़ काफी पुराना और झुका हुआ था, जिसे पहले ही हटाया जाना चाहिए था। बारिश और आंधी के बाद सुबह सात बजे एयरोसिटी, फेज-3बी2, सेक्टर-71 और सेक्टर-125 सहित कई हिस्सों में बिजली गुल हो गई। लोग मोबाइल, इलेक्ट्रिक व्हीकल और अन्य इलेक्ट्रिक उपकरण चार्ज तक नहीं कर सके, वहीं इन्वर्टर भी जवाब दे गए।
विज्ञापन


शहर की सड़कों पर जगह-जगह जलभराव
शहर के कई हिस्सों में जलभराव की समस्या देखी गई। फेज-6, फेज-2, 3बी2 पार्किंग, मटौर, फेज-1, सेक्टर-70, सेक्टर-68 सहित की कई गलियों और सड़कों में पानी भर गया, जिससे सुबह की आवाजाही भी प्रभावित रही। बारिश का सिलसिला दिन भर थमा रहा लेकिन शाम 6 बजे के आसपास फिर से हल्की बारिश हुई, जिससे वातावरण में थोड़ी ठंडक तो आई, लेकिन चिपचिपी गर्मी और नमी से लोगों को राहत नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed