{"_id":"67450e7a25a906b3820e57e4","slug":"railway-gate-of-dhakoli-opened-people-heaved-a-sigh-of-relief-mohali-news-c-71-1-mli1006-122314-2024-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: ढकोली का रेलवे फाटक खुला, लोगों ने ली राहत की सांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: ढकोली का रेलवे फाटक खुला, लोगों ने ली राहत की सांस
विज्ञापन
जीरकपुर। मरम्मत कार्य के चलते दो दिन बंद रखने के बाद ढकोली रेलवे फाटक को सोमवार को आवाजाही के लिए खोल दिया गया। इससे लोगों ने राहत की सांस ली। फाटक बंद होने से लोगों ने दो दिन काफी दिक्कत झेली।
रेलवे फाटक के दोनों तरफ की जमीन टूटी हुई थी, यहां पर सड़क न होने की वजह से लोगों को फाटक पार करने में दिक्कत आ रही थी। इसके चलते यहां की परिषद ने स्थानीय लोगों के सुझाव से ही इसे पेवर ब्लाॅक लगवाकर पक्का किया गया। 24 जनवरी रात 11.45 बजे इस गेट को आम जनता के लिए खोल दिया गया। यहां से लगभग दस हजार लोग रोज गुजरते हैं उनमें स्कूल के छोटे बच्चे, हेल्थ सेंटर और थाना जाने वाले लोग, शिव मंदिर और माड़ी जाने वाले भक्त और यहां की सोसाइटियों के स्थानीय निवासी शामिल हैं। रूट के खुल जाने से लोगों में खुशी देखी गई।