फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Railway gate closed...long jam on the only route of Dhakoli-Panchkula

Mohali News: रेलवे फाटक बंद... ढकोली-पंचकूला के इकलौते रास्ते पर लगा लंबा जाम

Sun, 24 Nov 2024 07:03 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2024 07:03 AM IST
विज्ञापन
Railway gate closed...long jam on the only route of Dhakoli-Panchkula
जीरकपुर। ढकोली में रेलवे फाटक के मरम्मत के कारण बंद होने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल फाटक के दोनों तरफ पटरी के आसपास पेवर ब्लॉक लगाने का काम शुरू हो गया है। कई वाहन चालकों को इस बारे में पता नहीं है। इस कारण यहां से वाहन वापस होने हो रहे हैं और जाम लग रहा है। वहीं, ढकोली आने के लिए पंचकूला की तरफ से आने वाले इकलौते रास्ते पर गाड़ियों का लंबा जाम देखने को मिला। यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि मरम्मत का काम जल्द से जल्द पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है ताकि यात्रियों को कम से कम परेशानी हो। लेकिन शनिवार को लोगों को आने-जाने में परेशानी उठानी पड़ी। बेटी को स्कूल से लेने आए राजकुमार ने बताया कि वह फाटक के एक तरफ खड़े रह कर बेटी का इंतजार कर रहे थे। फूड डिलीवरी करने वाले राज ने बताया कि ढकोली से एक तरफ से दूसरी तरफ सामान डिलीवर करने में उन्हें खासा मश्क्कत करनी पड़ी है। वहीं, ऑटो ड्राइवर सन्नी भी फाटक के एक तरफ ऑटो खड़ा कर दूसरी तरफ से आने वाली पैदल सवारियों का इंतजार करते मिले।
विज्ञापन

मना करने के बावजूद गेट ने वाहन निकाल रहे दोपहिया चालक
फाटक पर कईं यात्री गेट के नीचे से किसी तरह अपनी स्कूटर या वाहन निकालते हुए फंस गए जिससे उन्हें काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। मौके पर खड़े रेलवे अधिकारियों का कहना था कि मना करने के बावजूद लोग बंद फाटक के नीचे से अपना वाहन निकालने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह नौ बजे से ही लगा मीलों लंबा जाम
सुबह नौ बजे से ही ढकोली से पंचकूला तक मीलों लंबा जाम रहा। ढकोली से जीरकपुर, बलटाना, या पंचकूला जाने का एकमात्र रास्ता गाड़ियों की लंबी कतारों से भरा रहा। सुबह से लेकर शाम तक यहां पर यही हाल रहा। कुछ युवा गाड़ियों से निकलकर ट्रैफिक को नियंत्रित करते मिले। लोग ट्रैफिक पुलिस को यहां न पाकर हो रही देर के कारण कोस रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed