फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Rail will stop 31 at Laldu station for farmer demands

किसान अपनी मांगे पूरी ना होने को लेकर 31 जुलाई को लालडू स्टेशन पर रेल आवाजाही रोकेंगे ।

Wed, 27 Jul 2022 02:09 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Wed, 27 Jul 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
Rail will stop 31 at Laldu station for farmer demands
लालड़ू। भारतीय किसान यूनियन लखोवाल ब्लॉक डेराबस्सी की बैठक दप्पर स्थानीय कार्यालय में आयोजित की गई। इसमें संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर और केंद्र सरकार की ओर से किसानों को एमएसपी समिति में शामिल न करने, लखीमपुर खीरी के पीड़ितों को न्याय न मिलने, युवा विरोधी अग्निपथ योजना और अन्य शेष किसानों की रहती मांगों को पूरा न करने पर विरोध में 31 जुलाई को लालड़ू रेलवे स्टेशन पर सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक रेल रोकी जाएगी। इसके साथ ही इस मौके पर शहीद उद्यम सिंह को भी श्रद्धांजलि दी जाएगी।
विज्ञापन

इस संबंधी स्टेशन मास्टर लालड़ू और प्रशासन को लिखित में सूचित किया जाएगा। इसमें क्षेत्र के सभी निवासियों को अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की गई। इस मौके पर भाकियू लखोवाल पंजाब के कार्यकारी सदस्य मनप्रीत सिंह अमलाला, ब्लॉक प्रधान करम सिंह बरोली, कुलदीप सिंह सरसिनी, शेर सिंह सचिव, बलजिंदर सिंह चडियाला, हरि सिंह, नानू सिंह, बलजीत सिंह भाऊ, जीत सिंह, निक्का सिंह झरमारी, गुरपाल सिंह, रघवीर सिंह, रविंदर सिंह, सुरजीत सिंह, राम सिंह जंडली, करनैल सिंह, हरपाल सिंह, केहर सिंह, लाल सिंह, हरि सिंह सहित अन्य किसान मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed