फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   r hits bike driver on Balongi flyover, injured

Mohali News: बलौंगी फ्लाईओवर पर कार ने बाइक चालक को मारी टक्कर, जख्मी

Tue, 21 May 2024 03:25 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2024 03:25 AM IST
विज्ञापन
r hits bike driver on Balongi flyover, injured
मोहाली। बलौंगी फ्लाईओवर से उतर रहे बाइक चालक को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इस टक्कर से बाइक चालक बुरी तरह से जख्मी हो गया। यह देख कार चालक मौके से फरार हो गया। कुछ देर बाद राहगीरों ने घायल के परिजन को मौके पर बुलाया, उन्होंने उसे फेज-6 के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


घायल गोपीचंद वासी खरड़ ने बताया कि सोमवार करीब एक बजे वह चंडीगढ़ से खरड़ की ओर जा रहा था। जब वह बलौंगी फ्लाईओवर से उतरने लगा तो पीछे से एक तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर 20 मीटर दूर तक घसीटता हुआ गिरा। उसके हाथ पैर से काफी खून बहने लगा। कार चालक टक्कर मारने के बाद मौके से फरार हो गया। बाद में घायल के परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जांच में पता चला है कि घायल के दाएं पैर में फ्रैक्चर आया है। घायल के कहने पर डॉक्टर ने संबंधित थाना पुलिस को पूरी घटना के बारे में सूचित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed