फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Quami Insaaf Morcha completes one year, many prisoners are still in jail

Mohali News: कौमी इंसाफ मोर्चा की विशाल जनसभा आज

Sat, 06 Jan 2024 10:17 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Updated Sat, 06 Jan 2024 10:17 PM IST
विज्ञापन
Quami Insaaf Morcha completes one year, many prisoners are still in jail
11 को श्री फतेहगढ़ साहिब से चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर स्थित कौमी इंसाफ मोर्चे पर पहुंचेगा मार्च
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेसी
मोहाली। बंदी सिखों की रिहाई के लिए चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे कौमी इंसाफ को एक साल हो गया है। सर्दी-गर्मी हर मौसम से प्रदर्शनकारी अपना घर काम छोड़ चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर स्थित वाईपीएस चौक पर मांगों के लिए बैठे हैं। इस मौके पर रविवार को कौमी इंसाफ मोर्चा की विशाल जनसभा होने जा रही है। इसके बाद 11 जनवरी को एक मार्च निकलेगा, जो फतेहगढ़ साहिब से कौमी इंसाफ मोर्चा स्थल पर पहुंचेगा।

जानकारी देते हुए मोर्चे के संयोजक पॉल सिंह फ्रांस ने बताया कि एक साल से वह संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही। इस मार्च का मकसद मांगों को पूरा करने के लिए सरकार पर दबाव बनाना है। गौरतलब है कि सात जनवरी से लेकर अब तक जेलों में बंद सिखों की रिहाई के लिए मोर्चे पर डटे हैं। यह मामला हाईकोर्ट भी चल रहा है। अब तक कई मार्च और प्रदर्शन किए। आठ फरवरी को मार्च चंडीगढ़ की तरफ निकला था, इस दौरान फेज-3ए के पास प्रदर्शनकारियों की पुलिस के साथ झड़प भी हुई। रोज 31 सदस्यीय जत्था मोहाली-चंडीगढ़ बॉर्डर पर जाकर सतनाम वाहेगुरु का जाप करता है। 15 अगस्त को शहर में ट्रैक्टर मार्च भी निकाला था। इस दौरान कई निहंग और सिखों को जान भी गंवानी पड़ी। इस प्रदर्शन के बाद कुछ बंदी सिख रिहा भी हुए। बाकी सिखों की रिहाई के लिए प्रदर्शन लगातार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed