फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Purse stolen in CTU bus of elderly returning from PGI

Mohali News: पीजीआई से लौट रहे बुजुर्ग का सीटीयू की बस में पर्स चोरी

Sun, 26 Feb 2023 01:44 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Feb 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
Purse stolen in CTU bus of elderly returning from PGI
डेराबस्सी। पीजीआई से सीटीयू की बस में दवा लेकर लौट रहे डेराबस्सी निवासी एक बुजुर्ग दंपती के बैग से पैसे से भरा पर्स चोरी हो गया। पर्स में करीब चार हजार रुपये नकद, एटीएम कार्ड समेत जरूरी दस्तावेज थे। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बरवाला रोड स्थित जीबीपी सोसायटी निवासी आशा कौंसल पत्नी सरवन कौंसल ने कहा कि उनके पति का इलाज पीजीआई में चल रहा है। शनिवार दोपहर दोनों ने पीजीआई से दवा ली और सीटीयू की बस में सवार होकर डेराबस्सी के लिए रवाना हो गए। रास्ते में उन्होंने बैग से पर्स निकाला और टिकट ली। जब डेराबस्सी-बरवाला चौक पर उतर कर सोसायटी जाने के लिए निजी बस में सवार हुई तो उसने टिकट लेने के लिए बैग से पर्स निकालने की कोशिश की तो बैग की जिप खुली हुई थी और पर्स गायब था। उन्होंने बताया कि सीटीयू की बस में काफी भीड़ थी, किसी ने भीड़ का फायदा उठाकर उनके बैग से पर्स चुरा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed