फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Purse stolen in CTU bus of elderly returning from PGI

Mohali News: तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को मारी टक्कर, महिला की मौत, दो घायल

Sun, 26 Feb 2023 01:54 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Feb 2023 01:54 AM IST
विज्ञापन
Purse stolen in CTU bus of elderly returning from PGI
मोहाली। चुन्नी रोड पर स्थित आर्चिड फार्म के पास तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी। इस हादसे में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई जबकि बच्चे सहित दो को काफी चोटें आईं। सोहाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता अमरीक सिंह वासी फतेहगढ़ साहिब ने बताया कि 23 फरवरी को शाम करीब सात बजे उनकी बहू कमलप्रीत कौर, पौत्र एकमजोत और बहू की मां जसवीर कौर गुरुद्वारा सिंह शहीदां साहिब सोहाना से माथा टेककर स्कूटी पर वापस गांव रूपालहेड़ी जा रहे थे। वह भी उनके पीछे मोटरसाइकिल पर जा रहा था। जव वह चुन्नी रोड पर स्थित आर्चिड फार्म के पास पहुंचे तो सामने से कार (एचआर-07वी-2415) आई। उस कार के चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए स्कूटी में टक्कर मार दी। इसके बाद मौके से फरार हो गया। हादसे में उनकी बहू, पौत्र और बहू की मां को काफी चोटें लगीं। हादसे के बाद उन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में दाखिल करवाया। वहां इलाज के दौरान बहू मौत हो गई। इसके बाद उन्होंने उक्त नंबर की कार के चालक के खिलाफ केस दर्ज करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed