फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Punjabi singers Kanwar Garewal and Jaswinder Kaur won hearts with songs

पंजाबी गायक कंवर गरेवाल और जसविंदर कौर ने प्रस्तुति देकर जीता दिल

Thu, 25 Aug 2022 02:00 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Thu, 25 Aug 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Punjabi singers Kanwar Garewal and Jaswinder Kaur won hearts with songs
लांडरां। बाबा बंदा सिंह बहादुर मार्ग पर स्थित गांव गुरना खेड़ी स्थित प्राचीन गोगामाड़ी में गोगा नवमी श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस मौके पर गोगामाड़ी में चादर चढ़ाने की रस्म कमेटी के प्रधान दविंदर सिंह, नंबरदार दीदार सिंह, सुखवीर सिंह, हैप्पी गुरना खेड़ी ने निभाई। तीन दिवसीय मेले में क्षेत्र के अलावा दूर-दूर से हजारों लोग प्राचीन गोगा माड़ी में नतमस्तक हुए। इस दौरान मशहूर सूफी गायक कंवर गरेवाल और जसविंदर कौर बराड़ ने सूफी गाने प्रस्तुत कर सबका दिल जीता। इस मेले में हलका घनौर विधायक गुरलाल सिंह, रघवीर सिंह डीएसपी घनौर, इंस्पेक्टर गुरमीत सिंह संभू, इंस्पेक्टर किरपाल सिंह के अलावा हजारों संगतों ने शिरकत की।
विज्ञापन

इस मेले में राज्य के नामी पहलवानों के अलावा दूसरे राज्यों से पहुंचे पहलवानों ने कुश्ती अखाड़े में जौहर दिखाए। विजेता पहलवानों और अतिथियों को हलका विधायक ने यादगारी चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर कमेटी के प्रधान दविंदर सिंह, दीदार सिंह, सुखचैन सिंह, मनीष सिंह, गुरचरन सिंह पंच, सुखवीर सिंह, अवतार सिंह पूर्व सरपंच, गुरदीप सिंह, गुरसेवक सिंह, मेजर सिंह, नंबरदार सतनाम सिंह सत्ता के अलावा क्षेत्र वासी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed