फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Punjab was made electricity-free by giving false promises of free electricity: NK Sharma

मुफ्त बिजली का झांसा देकर पंजाब को बिजली मुक्त किया : एनके शर्मा

Fri, 13 Jun 2025 12:14 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Punjab was made electricity-free by giving false promises of free electricity: NK Sharma
जीरकपुर। शिरोमणि अकाली दल के महासचिव एवं डेराबस्सी हलके के पूर्व विधायक एनके शर्मा ने बिजली आपूर्ति के मुद्दे पर सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी की सरकार पर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को मुफ्त बिजली का झांसा देने वाली सरकार ने आज पंजाब को बिजली मुक्त कर दिया है। गेटवे ऑफ पंजाब के नाम से प्रसिद्ध जीरकपुर में कई-कई घंटे बिजली नहीं आ रही है।
विज्ञापन

लोगों को जीना दुश्वार हो गया है। जीरकपुर में आज 31 वार्डों के प्रतिनिधि बिजली समस्या को लेकर पूर्व विधायक के पास पहुंचे। ग्रीन होम सोसाइटी के अध्यक्ष बावा राम जंजुआ ने बताया कि उनकी सोसाइटी में 12-12 घंटे के बिजली कट लग रहे हैं। कोई सुनवाई करने वाला नहीं है। ढकोली से आए दिनेश भारद्वाज ने कहा कि मोबाइल एप या ऑनलाइन शिकायत करने के बाद कॉल सेंटर वाले तीन घंटे तक उसे आगे ट्रांसफर नहीं करते हैं। ऑफलाइन शिकायत करने के लिए यहां कोई एकीकृत केंद्र नहीं बनाया गया है।
विज्ञापन

अमोलक एनक्लेव निवासी अमनदीप सैनी व कई अन्यों ने बताया कि नाभा साहिब के एरो होम में पिछले दिनों तीन दिन तक बिजली आपूर्ति ठप रही। लोगों की समस्याएं सुनने के बाद पूर्व विधायक ने कहा कि वर्ष 2017 में जीरकपुर की जनसंख्या ढाई लाख थी, जो आज साढे छह लाख तक पहुंच चुकी है। इसके बावजूद यहां न तो नए ग्रिड लगाए गए हैं, न ही नए ट्रांसफार्मरों की व्यवस्था की गई है। बिजली न होने के कारण लोगों को पीने का पानी भी नहीं मिल रहा है। जनता की सुनवाई करने वाला आज कोई नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शर्मा ने कहा कि पंजाब के लोगों को मुफ्त बिजली के नाम पर गुमराह किया जा रहा है। जब लोगों को बिजली ही नहीं मिलेगी तो वह मुफ्त अपने आप हो जाएगी। शर्मा ने कहा कि अगर बिजली की आपूर्ति में सुधार नहीं किया गया तो यहां के लोगों के साथ मिलकर जल्द ही बिजली बोर्ड के दफ्तर का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed