फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Punjab Skill Development Mission to provide free Training to youths For Interview

10 दिन की मुफ्त ट्रेनिंग से चमक सकती है किस्मत, दिग्गज कंपनियों में मिल पाएगी नौकरी

Fri, 19 Feb 2021 05:19 PM IST
ajay kumar अमित शर्मा, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
अमित शर्मा, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 19 Feb 2021 05:19 PM IST
विज्ञापन
Punjab Skill Development Mission to provide free Training to youths For Interview
सांकेतिक तस्वीर।

अधिकांश युवा इंटरव्यू के समय झिझक का सामना करते हैं। उन्हें अपने आपको सही तरीके से व्यक्त करने में मुश्किल भी होती हैं। लेकिन ऐसे युवा अब आपने आपको बेहतर तरीके से इंटरव्यू में पेश कर पाएंगे। वह अपनी बॉडी लैंग्वेज से कंपनी के अधिकारियों का दिल जीत लेंगे। 

विज्ञापन


यह बदलाव युवाओं में पंजाब हुनर विकास मिशन लाएगा। मिशन युवाओं को 10 दिवसीय ट्रेनिंग देगा। इसमें सॉफ्ट स्किल और इंटरव्यू स्किल के बारे में जानकारी दी जाएगी। खास बात यह है कि पूरी ट्रेनिंग मुफ्त होगी। इस ट्रेनिंग के बाद कई युवाओं का बेहतरीन नौकरी करने का सपना सच हो पाएगा। मोहाली के डीसी गिरीश दियालन ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि इससे युवाओं का फायदा होगा।
विज्ञापन


इस तरह से शुरू किया प्रोजेक्ट
कई नौजवान विभिन्न कंपनियों के इंटरव्यू से बाहर हो गए थे। जिससे उन्हें काफी दिक्कत उठानी पड़ी। मिशन ने युवाओं में इंटरव्यू के वक्त आने वाली परेशानियों को जाना। इसके बाद इन्हें दूर करने के लिए ट्रेनिंग की व्यवस्था की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इनकी दी जाएगी ट्रेनिंग

जो युवा पहले इंटरव्यू से बाहर हो चुके हैं और बेहतरीन नौकरी की ख्वाहिश रखने वाले अन्य युवाओं को यह ट्रेनिंग दी जाएगी। ट्रेनिंग में सॉफ्ट व इंटरव्यू स्किल जैसे- ग्रुप डिस्कशन, ड्रेस अप, सवालों का जवाब देने का तरीके, टेबल मैनर व चलने फिरने के तरीके को समझाया जाएगा। 

यह योग्यता रखी गई
जिला प्रशासन ने ट्रेनिंग प्रोग्राम में हिस्सा लेने वालों के लिए योग्यता भी निर्धारित की है। जैसे- उम्मीदवार की आयु 18 साल या इससे अधिक होनी चाहिए। न्यूनतम 12वीं तक पढ़ा-लिखा होना चाहिए। मोहाली में दो ट्रेनिंग सेंटर बनाए गए हैं।

ऐसे चलेगा ट्रेनिंग प्रोग्राम
ट्रेनिंग प्रोग्राम में नौजवान लड़के और लड़कियां मैंटर स्किल इंडिया एफ -139 इंडस्ट्रियल एरिया फेज- आठ बी, सेक्टर -74 व खूनीमाजरा स्थित सरकारी पॉलीटेक्निक कॉलेज में संपर्क कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए जिल प्रबंधकीय कांप्लेक्स के कमरा नंबर 453 पर भी संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा फोन नंबर 8872488853, 9216788884 या 9855442258 संपर्क किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed