फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Punjab's second child friendly police station started in Mohali

मोहाली में शुरू हुआ पंजाब का दूसरा चाइल्ड फ्रेंडली थाना

Sat, 13 Mar 2021 02:23 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 02:23 AM IST
विज्ञापन
Punjab's second child friendly police station started in Mohali
मोहाली। सोहाना क्षेत्र में पंजाब पुलिस ने चाइल्ड फ्रेंडली पुलिस थाना शुरू किया है। एडीजीपी कम्युनिटी अफेयर्स डिवीजन और महिला एवं बाल मामले गुरप्रीत कौर दिओल ने शुक्रवार को इसका शुभारंभ किया। यह थाना पंजाब पुलिस ने एनजीओ ‘बचपन बचाओ’ आंदोलन के साथ मिलकर खोला है। यह राज्य में ऐसा दूसरा पुलिस थाना है। एडीजीपी-2 ने बताया कि ऐसा थाना जुलाई, 2020 में फतेहगढ़ साहिब के मंडी गोबिंदगढ़ में खोला गया था। जो कि सफलतापूर्वक चल रहा है। एडीजीपी ने बताया इन थानों का उद्देश्य पुलिस थानों में आने वाले बच्चों के लिए अनुकूल वातावरण प्रदान करना है। बच्चों के लिए खास तौर पर दीवारें डिजाइन करवाईं गई हैं। खिलौने, गेम्स, एलईडी, किताबों से लैस स्वच्छ कमरे हैं। यहां पर बाल कल्याण समिति एसएएस नगर के चेयरमैन और सदस्य, जिला और सेशन जज (सेवा मुक्त) जगरूप सिंह और एनजीओ बचपन बचाओ आंदोलन सदस्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed