फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   'Punjab's liquor policy is also made in Delhi, CBI should interrogate officers'

पंजाब की शराब नीति भी दिल्ली में बनी है, अफसरों से सीबीआई करे पूछताछ

Tue, 23 Aug 2022 02:15 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 23 Aug 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
'Punjab's liquor policy is also made in Delhi, CBI should interrogate officers'
मोहाली। शिरोमणि अकाली दल के सीनियर नेता एवं पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि सीबीआई को पंजाब के उन आईएएस अधिकारियों से पूछताछ करनी चाहिए जो कि प्रदेश की आबकारी नीति बनाने के लिए दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से मिलने गए थे। वह सोमवार को सेक्टर-76 स्थित जिला अदालत में ड्रग तस्करी से जुड़े मामले में पेश होने आए थे। अदालत ने अब अगली सुनवाई की तारीख 7 नवंबर तय की है।
विज्ञापन

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पंजाब की आबकारी नीति भी दिल्ली में बैठकर बनाई गई है। ऐसे में बिल्कुल साफ है कि जैसे दिल्ली की नीति बनाई गई है, वैसे ही पंजाब की नीति बनाई गई है। इस मौके पर मजीठिया ने आरोप लगाया कि पंजाब में आप की सरकार बनने के बाद यह आबकारी नीति आने वाले चुनाव के लिए पैसा इकट्ठा करने के लिए लाई गई है। मनीष सिसोदिया को महाराणा प्रताप का वंशज बताने पर मजीठिया ने कहा कि आम आदमी पार्टी का काम सिर्फ लोगों को मूर्ख बनाना है। इस पर लोगों को ज्यादा विश्वास नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार की यह पॉलिसी सही होती तो सरकार इसे वापस क्यों लेती। इस मामले में उच्च स्तरीय जांच की जानी चाहिए। इससे पहले जब राज्य में कांग्रेस की सरकार थी। साथ ही चरनजीत सिंह चन्नी राज्य के मुख्यमंत्री थे और उनकी सरकार में तीन महीनों में एक हजार करोड़ रुपये का घोटाला हुआ है। साथ ही पूरा पैसा दिल्ली पहुंचा है। खुराक एवं सप्लाई विभाग के डिप्टी डायरेक्टर राकेश कुमार सिंगला को नौकरी से बर्खास्त करने के मामले में उन्होंने कहा कि इसका पर्दाफाश उन्होंने 2020 में किया था। उन्होंने उस समय ही कहा था कि सिंगला विदेश चला जाएगा। क्योंकि उसके पास विदेश की नागरिकता है। लेकिन फिर भी उसे हटाया नहीं गया, बल्कि सिंगला को प्रमोशन दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed