फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Punjab Roadways workers protest in Kharar for their Demands

खरड़: सीएम सिटी में मांगों के लिए सड़कों पर उतरे रोडवेज कर्मी, दो हाईवे जाम होने से लोग परेशान

Wed, 15 Dec 2021 10:00 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 15 Dec 2021 10:00 AM IST
सार

रोडवेज कर्मियों की मंगलवार को सीएम चरणजीत सिंह चन्नी से पैनल मीटिंग हुई थी। मुलाजिम और मोहाली जिला प्रशासन के मेंबर तय समय से मीटिंग में पहुंच गए थे। लेकिन सीएम से मीटिंग नहीं हो पाई थी जिसके बाद से मुलाजिम काफी निराश थे।

विज्ञापन
Punjab Roadways workers protest in Kharar for their Demands
खरड़ में प्रदर्शन करते रोडवेज कर्मी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

सीएम सिटी खरड़ के लोग बुधवार सुबह एक बार फिर परेशानी में आ गए। राज्य सरकार द्वारा मांगें पूरी न किए जाने के विरोध में रोडवेज कर्मियों ने बुधवार सुबह खरड़ बस स्टैंड पर जाम लगा दिया। इससे खरड़-चंडीगढ़ हाईवे और लुधियाना हाईवे पर ट्रैफिक रुक गया है। जिन लोगों को सुबह ड्यूटी पर जाना है, वे सबसे ज्यादा परेशान हैं। पुलिस प्रशासन स्थिति को संभालने में लगा है। 

विज्ञापन


रोडवेज कर्मियों की मंगलवार को सीएम चरणजीत सिंह चन्नी से पैनल मीटिंग हुई थी। मुलाजिम और मोहाली जिला प्रशासन के मेंबर तय समय से मीटिंग में पहुंच गए थे। लेकिन सीएम से मीटिंग नहीं हो पाई थी जिसके बाद से मुलाजिम काफी निराश थे। मुलाजिमों ने पहले तय कर लिया था कि अब सीएम के घर का घेराव किया जाएगा। इसके लिए मुलाजिम रात से ही सीएम के घर के पास होना शुरू हो गए थे। बुधवार सुबह सात बजे उन्होंने वहां से गुजरने वाले हाईवे पर जाम लगा दिया। मुलाजिमों ने तय किया है कि जल्दी ही फ्लाईओवर के ऊपर से भी जाम लगाया जाएगा उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह उनका सहयोग करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed