फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Punjab : Jan aushadhi kendra will opened in three more hospitals

अच्छी खबर : मोहाली में खुलेंगे तीन जन औषधि केंद्र, जरूरतमंदों को कम दाम में मिल सकेंगी दवाएं 

Tue, 09 Mar 2021 05:01 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 09 Mar 2021 05:01 PM IST
विज्ञापन
Punjab : Jan aushadhi kendra will opened in three more hospitals
मोहाली में खुलेंगे तीन औषधि केंद्र। - फोटो : फाइल फोटो

पंजाब के कुराली, डेराबस्सी और ढकौली में रहने वाले हजारों परिवारों को जल्दी ही सस्ते रेटों पर जेनरिक दवाएं मिल पाएंगी। जिला रेडक्रास सोसाइटी जन औषधि स्टोर खोलने की तैयारी में हैं। सोसाइटी का दावा है कि केंद्रों में बाजार से अस्सी फीसदी कम कीमत पर लोगों को दवाएं मिलेंगी। वहीं, जरूरतमंद परिवार बढ़िया तरीके से सेहत सुविधाओं का लाभ उठा पाएंगे। जिला रेड क्रॉस सचिव कमलेश कुमार ने कहा कि मोहाली और खरड़ में जन औषधि केंद्र चल रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि इन केंद्रों से दवाएं खरीदें।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक जिले के लोगों को सस्ते रेटों पर दवाएं मुहैया करवाने के लिए कुछ समय पहले जिला रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा जन औषधि केंद्र खोले गए थे। यहां पर सभी तरह की दवाएं लोगों को मुहैया करवाने की कोशिश की जाती है। इसी कड़ी में अब तीन और अस्पतालों को चुना गया, जहां पर ये केंद्र खोले जाएंगे। इसके लिए जगह की निशानदेही से लेकर अन्य सारे काम किए जा रहे हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्दी ही लोगों को इस सेंटरों का तोहफा मिल जाएगा। 
विज्ञापन

 
रेडियो के माध्यम से किया जागरूक
सेहत विभाग की तरफ से लोगों को जन औषधि केंद्रों की महत्ता के बारे में जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। सात मार्च को विभाग के डायरेक्टर गुरविंदरवीर सिंह ने रेडियो के माध्यम से जन औषधि केंद्रों की महत्ता के बारे में जागरूक किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed