फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Punjab Congress leader Jagmohan Singh Kang joins Aam Aadmi Party

कांग्रेस को बड़ा झटका: पूर्व मंत्री जगमोहन सिंह कंग आप में शामिल, सीएम चन्नी के खिलाफ प्रचार करने का किया एलान

Tue, 01 Feb 2022 09:04 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, नयागांव (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, नयागांव (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 01 Feb 2022 09:04 PM IST
सार

जगमोहन सिंह कंग के अलावा कांग्रेस के युवा नेता जसविंदर सिंह जस्सी गिल ने भी बगावत शुरू कर दी है। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार विजय शर्मा टिंकू के खिलाफ बतौर आजाद उम्मीदवार मंगलवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। जसविंदर सिंह गिल का कहना है कि वह पार्टी के वफादार सिपाही थे लेकिन पार्टी ने उनके ऊपर भरोसा नहीं जताया। वह जनता की सच्चे दिल से सेवा करना चाहते हैं।

विज्ञापन
Punjab Congress leader Jagmohan Singh Kang joins Aam Aadmi Party
पूर्व मंत्री जगमोहन सिंह कंग आप में शामिल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के गृह विधानसभा खरड़ में कांग्रेस की मुसीबतें बढ़ गई हैं। कांग्रेस से टिकट न मिलने से निराश वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री जगमोहन सिंह कंग ने पार्टी को अलविदा कह आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है। वहीं इलाके के युवा नेता जसविंदर सिंह जस्सी ने बतौर आजाद उम्मीदवार नामांकन कर दिया है।

विज्ञापन


पंजाब में 20 फरवरी को मतदान है। मंगलवार को नामांकन पत्र दाखिल करने की आखिरी तारीख थी। खरड़ विधानसभा हलके में समीकरण उस समय बदल गए जब कांग्रेस के पूर्व दिग्गज नेता जगमोहन सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया। छात्र राजनीति से कांग्रेस से जुड़े कंग तीन बार विधायक व मंत्री भी रह चुके हैं। 
विज्ञापन


जगमोहन सिंह कंग सबसे पहले वर्ष 1992 में मोरिंडा विधानसभा से विधायक फिर मंत्री बने थे। वर्ष 1976 से वह कांग्रेस पार्टी के साथ जुड़े हैं। इसके बाद वह वर्ष 2002 में दोबारा विधायक बने। वर्ष 2007 में उन्हें शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार उजागर सिंह वडाली के हाथों हार का सामना करना पड़ा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

2012 में 6676 वोटों से उन्होंने एक बार फिर उजागर सिंह वडाली को खरड़ विधानसभा से हराया लेकिन प्रदेश में सरकार अकाली दल की बनने के कारण वह हल्के में कोई ज्यादा विकास कार्य नहीं करवा सके। वर्ष 2017 में विधानसभा चुनाव में उन्हें आम आदमी पार्टी के कंवर संधू के हाथों करीब 1900 वोटों से हार का सामना करना पड़ा था लेकिन पार्टी में अच्छी पकड़ की वजह से वह हलका इंचार्ज बने रहे।

कंग ने सीधे सीएम के खिलाफ खोला था मोर्चा
इस बार कांग्रेस पार्टी से टिकट कटने के बाद जगमोहन सिंह कंग ने बगावत शुरू कर दी थी। उनका सीधा आरोप है कि पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने साजिश कर उनका टिकट कटवाया है। उन्होंने चरणजीत सिंह चन्नी के चुनाव क्षेत्र में एक प्रेसवार्ता भी की थी। जिस दिन से कांग्रेस ने विजय शर्मा टिंकू को अपना उम्मीदवार बनाया, उसी दिन से वह आप नेता राघव चड्ढा के संपर्क में थे। 

आम आदमी पार्टी के संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में जगमोहन सिंह कंग और उनके पुत्र यादवेंद्र सिंह कंग ने मंगलवार को आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया। अब वह खरड़ विधानसभा में कांग्रेस उम्मीदवार विजय शर्मा टिंकू को आम आदमी पार्टी के साथ मिलकर चुनौती देंगे। कंग का कहना है कि सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के हाथ अवैध रेत के काले धंधे से रंगे हैं। खरड़ और चमकौर साहिब के साथ-साथ भदौड़ विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के खिलाफ प्रचार कर वह कांग्रेस पार्टी को हराकर ही शांत बैठेंगे।

युवा कांग्रेस नेता जसविंदर सिंह ने भरा आजाद नामांकन
जगमोहन सिंह कंग के अलावा कांग्रेस पार्टी के युवा नेता जसविंदर सिंह जस्सी गिल ने भी बगावत शुरू कर दी है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार विजय शर्मा टिंकू के खिलाफ बतौर आजाद उम्मीदवार मंगलवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। जसविंदर सिंह गिल का कहना है कि वह पार्टी के एक वफादार सिपाही थे लेकिन पार्टी ने उनके ऊपर भरोसा नहीं दिखाया। वह जनता की सच्चे दिल से सेवा करना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed