फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Pulse polio medicine was administered to 1,60,455 children up to five years in the district

जिले में 5 साल तक के 1,60,455 बच्चों को पल्स पोलियो की दवा पिलाई

Mon, 20 Jun 2022 02:12 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
Pulse polio medicine was administered to 1,60,455 children up to five years in the district
मोहाली। जिले में रविवार को तीन दिवसीय पल्स पोलियो विरोधी उप राष्ट्रीय टीकाकरण (एसएनआईडी) अभियान की शुरूआत हुई। एसएनआईडी के तीन दिवसीय एंटी पोलियो ड्राइव के पहले दिन जिले के 1,60,455 बच्चों को दवा पिलाई गई है। अभियान की शुरूआत सिविल सर्जन डॉ. आदर्शपाल कौर ने बलौंगी में बच्चे को पल्स पोलियो की दो बूंद पिलाकर की। पल्स पोलियो दवाई 5 साल तक के बच्चों को पिलाई गई। उनके साथ उप-निदेशक डॉ. निशा साही और जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. गिरीश डोगरा मौजूद थे। उन्होंने खरड़ समेत अन्य स्थलों चलाए जा रहे इस अभियान का जायजा लिया। डॉ. आदर्शपाल कौर ने बताया कि रविवार को करीब 38 प्रतिशत बच्चों के टीकाकरण का लक्ष्य प्राप्त किया है। उन्होंने कहा कि अभियान की सफलता सुनिश्चित करने के लिए जिले भर में 1100 घर-घर में दवाई पिलाई जाएगी जबकि जिले में लक्ष्य प्राप्त करने के लिए कुल 1254 टीमों का गठन किया गया। टीमें जिले के कुल 4,11,710 घरों और अन्य स्थानों का दौरा करेंगी। टीकाकरण अभियान के तहत स्वास्थ्य कार्यकर्ता प्रतिदिन घरों, रेलवे स्टेशनों, बस स्टैंड, ईंट भट्ठों, झुग्गियों आदि का दौरा करेंगे। उन्होंने बताया कि जिले में 2508 वैक्सीनेटरों को सेवा में लगाया गया है। टीमों में डाक्टर, एएनएम, एलएचवी, स्वास्थ्य निरीक्षक, स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आशा वर्कर और नर्सिंग कॉलेज के छात्र और छात्राएं शामिल हैं। यह सुनिश्चित करने के लिए कि सभी बच्चों का टीकाकरण हो कुल 120 पर्यवेक्षक विभिन्न स्थानों पर औचक जांच करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed