{"_id":"5713eb744f1c1b0c3510fe08","slug":"pulse-polio-campaign-in-the-mohali","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में पल्स पोलियो मुहिम का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में पल्स पोलियो मुहिम का आगाज
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
Updated Mon, 18 Apr 2016 09:50 AM IST
विज्ञापन
हेल्थ्ा क्राइम
- फोटो : Desk
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में रविवार को पल्स पोलियो मुहिम का आगाज हुआ। सिविल सर्जन नीलम भारद्वाज ने मोहाली सिटी से लगती बाल्मीकि कॉलोनी में पहुंचकर पांच साल तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई। इस मौके पर उन्होंने बताया कि इस बार 65 हजार 9 सौ नब्बे बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है।
सिविल सर्जन ने बताया कि जिला टीकाकरण अफसर डॉ. रीटा भारद्वाज की अगुवाई में 544 टीमें गठित की गई हैं। इनमें 68 मोबाइल, 26 ट्राजिंट और 450 हाउस टू हाउस टीमें शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इन टीमों की निगरानी 67 सुपरवाइजर करेंगे। खरड़, कुराली, मोहाली, नया गांव और ढकौली में पोलियो की दवा पिलाई गई। इस मौके पर डॉ. तेजबीर सिंह, जिला बीसीसी सुखबीर सिंह व सेहत विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।