फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Public research on the burden of disease in the country should work prominently: Purohit

देश में बीमारी के बोझ पर सार्वजनिक अनुसंधान प्रमुखता से करे काम : पुरोहित

Tue, 20 Jun 2023 02:00 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jun 2023 02:00 AM IST
विज्ञापन
Public research on the burden of disease in the country should work prominently: Purohit
चंडीगढ़। सीएसआईआर-सीएसआईओ में सोमवार को वन वीक वन लैब कार्यक्रम और गुड मैन्युफैक्चरिंग प्रैक्टिस सुुविधा का यूटी प्रशासक और पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि देश में बीमारी के बोझ को देखते हुए सार्वजनिक अनुसंधान को इस पर प्रमुखता से काम करने की आवश्यकता है। उन्होंने सीएसआईआर-इमटेक के आधुनिक सूक्ष्म जीव विज्ञान के अग्रणी क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सराहना की। इसने बायोटेक उद्योग को उच्चतम गुणवत्ता वाली सेवाएं और माइक्रोबियल जैव प्रौद्योगिकी में अभिनव समाधान प्रदान किए हैं।
विज्ञापन

सीएसआईआर-इमटेक 19 से 24 जून तक वन वीक वन लैब अभियान के तहत ‘वन वीक वन लैब’ कार्यक्रम मना रहा है। इसे राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), विज्ञान और प्रौद्योगिकी, डॉ. जितेंद्र द्वारा लॉन्च किया गया था। इसका उद्देश्य ट्राइसिटी के युवाओं और उद्योग के लिए इमटेक के अनुसंधान और प्रौद्योगिकी कौशल का प्रदर्शन करना है। वक्ताओं के विशिष्ट पैनल में फाॅर्मा और बायोटेक क्षेत्रों में शिक्षाविदों और संंगठनों के सदस्य शामिल हैं।
विज्ञापन

यह आयोजन इमटेक को देश और दुनिया भर के प्रतिष्ठित शोधकर्ताओं के साथ नए नेटवर्क विकसित करने में मदद करेगा। सीएसआईआर महानिदेशक डॉ. एन कलैसेल्वी ने वैज्ञानिकों से बुनियादी और अनुप्रयुक्त अनुसंधान कार्यक्रमों को समामेलित करके माइक्रोबियल प्रौद्योगिकी के लिए एकीकृत अनुसंधान और विकास का मार्ग अपनाने का आह्वान किया। जिससे शोध के परिणामों को सामान्य रूप से समाज और विशेष रूप से चिकित्सा बिरादरी की जरूरतों के लिए उत्पादों में अनुवादित किया जा सके। इमटेक के निदेशक डॉ. संजीव खोसला ने बताया साप्ताहिक कार्यक्रम में प्रतिष्ठित शिक्षाविदों द्वारा वैज्ञानिक व्याख्यान और पैनल चर्चा शामिल है। छात्रों को विज्ञान से जोड़ने के लिए प्रौद्योगिकी प्रदर्शनी लगाई जा रही है। इसके साथ ही कौशल विकास कार्यक्रम, स्टार्टअप मीट आयोजित करवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed