फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   PSEB will conduct additional examination of biology this month, complete information uploaded on website

पीएसईबी इसी महीने करवाएगा बायोलॉजी की अतिरिक्त परीक्षा, वेबसाइट पर अपलोड की पूरी जानकारी

Wed, 13 Oct 2021 01:54 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
PSEB will conduct additional examination of biology this month, complete information uploaded on website
मोहाली। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) की ओर से अतिरिक्त बायोलॉजी की परीक्षा देने के इच्छुक परीक्षार्थियों के परीक्षा फार्म और फीस भरने का शेडयूल जारी किया गया है। बोर्ड के परीक्षा कंट्रोलर जनक राज महरोक ने बताया कि अगर कोई छात्र 12वीं कक्षा की परीक्षा पास करने के बाद केवल बायोलॉजी विषय की परीक्षा देेना चाहता है, तो उसके लिए यह फैसला लिया गया है।
विज्ञापन

इस संबंधी पूरी जानकारी बोर्ड की वेबसाइट www.pseb.ac.in पर उपलब्ध है। साथ ही सभी छात्रों को 16 अक्तूबर तक फार्म भरकर बोर्ड के दफ्तर में जमा करवाने होंगे और इसके लिए 3000 रुपये फीस निर्धारित की गई है। बायोलॉजी की लिखित परीक्षा 18 अक्तूबर 2021 को सुबह 10 बजे से दोपहर सवा 1 बजे तक होगी। साथ ही प्रेक्टिकल परीक्षा भी इसी दिन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। पूरे पंजाब के लिए परीक्षा केंद्र फेज-3बी1 स्थित सरकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल मोहाली में रहेगा और इस संबंधी पूरी जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध करवाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed