फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   PSEB Employees Association is captured by the common Kahlon-Ranu Group

पीएसईबी मुलाजिम एसोसिएशन पर सर्वसाझा काहलों-राणू ग्रुप का कब्जा

Sat, 22 Jan 2022 02:12 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
PSEB Employees Association is captured by the common Kahlon-Ranu Group
मोहाली। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) की मुलाजिम एसोसिएशन के चुनाव में सर्वसाझा काहलों-राणू ग्रुप ने शानदार जीत हासिल की है। प्रधान पद पर दिलचस्प मुकाबला हुआ और बलजिंदर सिंह बराड़ एसोसिएान के प्रधान बने हैं। इस दौरान 1054 मतों से 974 लोगों ने मतदान किया। मतदान 92.40 फीसदी रहा। कोविड गाइडलाइन के तहत मतदान किया गया। अब सोमवार को नई कार्यकारिणी अपनी जिम्मेदारी संभालेगी। नई टीम से मुलाजिमों को काफी उम्मीदे हैं।
विज्ञापन

निर्वाचन अधिकारी पलविंदर सिंह, गुरदीप सिंह, गुलाब चंद और दर्शन ने बताया कि प्रधान पद पर बलजिंदर सिंह बराड़ विजेता रहे। उन्हें 487 मत मिले, जबकि परविंदर सिंह खंगूडा को 466 मत मिले। वरिष्ठ उप प्रधान के पद रमनदीप गिल ने कब्जा किया है। उन्हें 490 मत मिले, जबकि उनके मुुकाबले में उतरे गुरचरन सिंह को 452 मत मिले हैं। उप प्रधान-1 के पद पर 502 मत हासिल कर गुरप्रीत सिंह काहलो ने कब्जा किया है, जबकि लविंदर सिंह को 466 वोट मिले। उप प्रधान-2 के पद पर परमजीत सिंह रंधावा ने जीत हासिल की। उनको 501 मत मिले। जबकि गुरदीप सिंह को 442 मत मिले। जूनियर उप प्रधान के पद पर वकील सिंह ने कब्जा किया। उन्हें 492 मत मिले, जबकि जसकरण सिंह को 444 मत मिले। महासचिव पद पर सुखचैन सिंह को 523, सचिव पद पर सुनील अरोड़ा को 504, ज्वाइंट सचिव बलविंदर सिंह को 500, वित सचिव राजिंदर सैनी को 493, दफ्तर सचिव प्रभदीप सिंह को 502, संगठन सचिव मनोज राणा को 505 और गुरइकबाल सिंह सोढ़ी को 498 मत मिले हैं वह प्रेस सचिव बने। कार्यकारिणी सदस्यों में जसबीर कौर, राजिंदर सिंह राजा, कपिल कुमार, जगप्रीत सिंह, हरजिदंर सिंह काका, जसविदंर सिंह, गुरपीत सिंह गरेवाल, गगनदीप जौली, अजैब सिंह, जगारसिंह, हरप्रीत कौर, कौशल्या देवी, नरिंदर सिंह, गुरजीत सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर बोर्ड की ऑफिसर एसोसिएशन के प्रधान रणजीत सिंह मान, पूर्व प्रधान जरनैल सिंह चुन्नी और गुरदीप सिंह ढिल्लों, पूर्व महासचिव भगवंत सिंह बेदी, हरबंस सिंह बागड़ी ने विजेता टीम को बधाई दी। साथ ही उम्मीद जताई कि यह नई टीम मुलाजिमों के मामलों को अच्छी तरह मैनेजमेंट के सामने उठाएंगे। बता दें कि पीएसईबी के चुनाव शहर और पूरे पंजाब के लिए अहम हैं। क्योंकि बोर्ड के करीब 2200 से अधिक मुलाजिम हैं। बोर्ड की अपनी रिहायशी कॉलोनी, हर जिले में एक डिपो और आदर्श स्कूल शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed