{"_id":"6275808c4368a61845458d81","slug":"pseb-5th-result-released-sukhman-topped-mohali-news-pkl449845147","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएसईबी ने पांचवीं का परिणाम किया जारी, सुखमन रहीं अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएसईबी ने पांचवीं का परिणाम किया जारी, सुखमन रहीं अव्वल
विज्ञापन
पीएसईबी का परिणाम जारी, सुखमन रहीं अव्वल
कपूरथला के राजवीर मोमी दूसरे और सहजप्रीत कौर ने पाया तीसरा स्थान
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की पांचवीं का परीक्षा परिणाम 99.57 फीसदी रहा
18 किन्नर भी हुए पास, विद्यार्थी सुबह 10 बजे से बोर्ड की वेबसाइट पर देख पाएंगे परिणाम
माई सिटी रिपोर्टर
मोहाली। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) ने शुक्रवार को पांचवीं कक्षा का परिणाम घोषित कर दिया। पहले तीनों स्थानों में से दो पर लड़कियों का कब्जा रहा। पास प्रतिशत में भी लड़कियां लड़कों से आगे रही हैं।
बोर्ड के चेयरमैन प्रो. योगराज ने परिणाम ऑनलाइन घोषित किया। इस मौके पर सचिव व वाइस चेयरमैन डॉ. वरिंदर भाटिया व परीक्षा कंट्रोलर जनक राज महरोक भी हाजिर रहे। परीक्षा परिणाम 99.57 फीसदी रहा है जो पिछले साल से 0.19 (99.76) प्रतिशत कम है। चेयरमैन ने बताया कि उनके रिकॉर्ड के मुुताबिक इस बार 18 किन्नर (थर्ड जेंडर) ने भी परीक्षा पास की है।
पहले तीन स्थानों पर रहने वाले विद्यार्थियों ने 500 में से 500 नंबर हासिल किए हैं। सिल्वर वाटिका कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल धर्मपुरा जिला मानसा की सुखमन कौर पूरे राज्य में प्रथम रही है। वहीं दूसरा स्थान कपूरथला के सरकारी प्राइमरी स्कूल डल्ला के राजवीर मोमी और तीसरा स्थान भी इसी स्कूल की सहजप्रीत कौर ने पाया। इस बार 319086 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। इनमें से 317728 ने परीक्षा पास की है। विद्यार्थी शनिवार सुबह दस बजे से बोर्ड की वेबसाइट http://www.pseb.ac.in/ पर परिणाम देख पाएंगे।
विज्ञापन
एफिलिएटेड स्कूलों ने मारी बाजी, सरकारी स्कूल दूसरे नंबर पर
जानकारी के मुुताबिक स्कूलवाइज परीक्षा परिणाम में एफिलिएटेड स्कूल सबसे आगे रहे हैं। एफिलिएटेड स्कूलों 70631 विद्यार्थी अपीयर हुए थे जिनमें से 70442 पास हुए है। परीक्षा परिणाम 99.73 रहा है। दूसरे नंबर पर सरकारी स्कूल रहे। इनके 213432 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी और इनमें से 212481 बच्चे पास हुए। इनका परीक्षा परिणाम 99.55 फीसदी रहा है। तीसरे नंबर पर एसोसिएट स्कूूल रहे। इनके 23232 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी जिनमें से 23123 ने परीक्षा पास की। परीक्षा में 213432 विद्यार्थी अपीयर हुए थे, जबकि 212481 पास हुए हैं। इनका परीक्षा परिणाम 99.53 रहा है। एडेड स्कूलों के 11791 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। इनमें से 11682 ने परीक्षा पास की है। इनका परीक्षा परिणाम 99.08 फीसदी रहा है।