Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Protests against the dumping ground in Peermuchhalla: residents protested and returned garbage trucks.

Mohali News: पीरमुछल्ला में डंपिंग ग्राउंड का विरोध, प्रदर्शन कर लोगों ने लौटाईं कूड़े की गाड़ियां

Sat, 25 Oct 2025 02:28 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
Protests against the dumping ground in Peermuchhalla: residents protested and returned garbage trucks.
ढकोली। पीरमुछल्ला क्षेत्र में स्थित डंपिंग ग्राउंड को लेकर शुक्रवार को स्थानीय लोगों ने विरोध किया और वहां कूड़ा गिराने आने वाली गाड़ियों को वापस मोड़ा। स्थानीय लोगों ने नगर परिषद अधिकारियों और आप सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। इस दौरान कांग्रेसी पार्षद भी वहां मौजूद रहे। आंदोलन कर रहे लोगों ने बताया कि यह पॉइंट डंपिंग ग्राउंड नही बल्कि सेग्रीगेशन पॉइंट था। नगर परिषद और सरकार की लापरवाही के चलते इस पॉइंट को बड़ा डंपिंग ग्राउंड बना दिया है।
विज्ञापन

यह लोगों के लिए मुसीबत बन गया है। यह सेग्रीगेशन पॉइंट केवल पीरमुछल्ला के लिए था जबकि यहां पूरे जीरकपुर शहर के अलावा पंचकूला और मखनमाजरा का भी कूड़ा गिराया जा रहा है। प्रदर्शनकारी कांग्रेसी पार्षद उदयवीर ढिल्लों, गुरजीत कौर पुनिया, रमेश कुमार, काजल, अनिल कुमार, प्रेम कैरों, हर्ष ऋषि, सुरिंदर सैनी व अन्य ने बताया के डंपिंग ग्राउंड के कारण यहां हर समय बदबू रहती है। यह गंदगी पानी के लेवल तक पहुंच गई है। इस कारण पानी का टेस्ट बदल गया है। लोगों का कहना है कि आने वाले समय में यहां कैंसर के मरीज इतने बढ़ जाएंगे कि लोगों का यहां रहना मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने बताया कि शुक्रवार जब वह प्रोटेस्ट के लिए डंपिंग ग्राउंड पहुंचे तो वहां एक गाड़ी मखनमाजरा से कूड़ा गिराने के लिए आई थी। यह सेग्रीगेशन पॉइंट केवल पीरमुछल्ला के लिए है। उदयवीर ढिल्लों ने कहा के हमारी सरकार ने इस पॉइंट को सेग्रीगेशन पॉइंट बनाया था, जिसे अब बड़े डंपिंग ग्राउंड में तब्दील कर दिया गया है। नगर परिषद को यहां एक-दो लोगों को देखरेख के लिए लगाने चाहिए ताकि बाहर का कोई व्यक्ति यहां कूड़ा ना गिराए। इस संबंध में लोगों ने नगर परिषद के अलावा डीसी मोहाली को भी इसकी शिकायत कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बनना है पार्क, हटाएं डंप ग्राउंड
प्रदर्शनकारियों ने बताया कि जहां यह सेग्रीगेशन पॉइंट है, वहां नजदीक ही 25 एकड़ में नेचर पार्क बना हुआ है। यहां लोग सुबह-शाम सैर करते हैं। अब बदबू इतनी ज्यादा हो गई है कि लोगों को वहां जाना बीमारी मोल लेना है। लोगों ने बताया के इस पॉइंट के नजदीक पंचायती जमीन पर नगर परिषद ने 2021 में पार्क बनाने का प्रस्ताव डाला था। इसके तहत 9 एकड़ में पार्क और तीन एकड़ में कम्युनिटी सेंटर बनाया जाना है। इसलिए यहां डंपिंग ग्राउंड नही होना चाहिए और यही कारण था के इसे केवल सेग्रीगेशन पॉइंट ही बनाया गया था।


समस्या का नहीं हो रहा निदान
यहां सेग्रीगेशन पॉइंट बनाया गया था। इसे लोगों ने डंपिंग ग्राउंड बना दिया है। कूड़ा इतना ज्यादा हो गया है कि नेचर पार्क को जाने वाली सड़क भी बंद हो गई है। लोगों को कूड़े के ऊपर से निकल कर जाना पड़ रहा है। बदबू इतनी ज्यादा हो गई है कि लोगों का यहां से निकलना मुश्किल हो गया है। हम लोग इसकी नगर परिषद को कई बार शिकायत कर चुके हैं। समस्या का कोई हल नही हो रहा है। इसके चलते मजबूरन लोगों को प्रदर्शन करना पड़ रहा है। - गुरसेवक सिंह पुनिया, स्थानीय निवासी व समाज सेवी।


लोग भुगत रहे खामियाजा
डंपिंग ग्राउंड के कारण लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। पूरे शहर का कूड़ा यहां गिराया जा रहा है। यहां तक पंचकूला और मखनमाजरा के लोगों द्वारा यहां कूड़ा गिराया जा रहा है। यह सरासर गलत है। नगर परिषद द्वारा इस तरफ ध्यान नही दिया जा रहा है। इसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। - निर्भय सिंह




हमारे पास लिखित शिकायत अभी नहीं आई। फिर भी मैं चेक करवा लेता हूं। लोगों की समस्या का जल्द हल निकाला जाएगा। - परविंदर सिंह भट्टी, कार्यकारी अधिकारी जीरकपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed