फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Protested when water connection of Rehmat Homes Society was cut, complained to police

Mohali News: रहमत होम्स सोसाइटी का पानी कनेक्शन काटा तो किया प्रदर्शन, पुलिस को शिकायत दी

Mon, 02 Sep 2024 06:20 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2024 06:20 AM IST
विज्ञापन
Protested when water connection of Rehmat Homes Society was cut, complained to police
जीरकपुर। ढकोली क्षेत्र के गांव किशनपुरा में पड़ती रहमत होम्स सोसाइटी में आरडब्ल्यूए की ओर से पानी का कनेक्शन काटने पर स्थानीय लोगों ने रोष प्रदर्शन किया और पुलिस को भी शिकायत दी। रोष प्रदर्शन कर रहे सोसाइटी के लोगों ने बताया कि उनकी सोसाइटी में रहने वाली मोनिका सैनी नामक महिला ने उनका पानी का कनेक्शन काटा है और वह अपने आप को सोसाइटी की प्रधान भी बताती हैं, जबकि सोसाइटी की ओर से कोई चुनाव नहीं किया गया और न ही किसी को प्रधान बनाया गया है। सोसाइटी निवासी फसी अहमद, नेहा शर्मा, शेष्ठा, अविनाश रानी और पंकज ने बताया कि यह महिला जानबूझकर उन्हें परेशान कर रही है। पहले भी वह कई बार उनके साथ झगड़ा कर चुकी है और दो-तीन बार पहले भी पानी कनेक्शन काट चुकी है। इसकी शिकायत पुलिस को भी की हुई है, लेकिन पुलिस अभी तक कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। इसके चलते रविवार को फिर से उन्होंने पानी का कनेक्शन काट दिया है।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि उनकी सोसाइटी में गार्ड्स रखे हुए हैं लेकिन बावजूद इसके लगातार चोरियां हो रही हैं। सोसाइटी में सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है, लेकिन जिस दिन चोरी होती है, उस दिन सीसीटीवी पता नहीं कैसे खराब हो जाता है और चोरों की रिकार्डिंग नहीं आती है। मेंटेनेंस के नाम पर 500 रुपये हर महीने उनसे लिए जाते हैं, लेकिन उनको पैसे देने का कोई फायदा नहीं हो रहा है। कोई काम करवाना होता है तो बार-बार शिकायत करने के बावजूद उनका काम नहीं किया जाता। इसके चलते उन्होंने परेशान होकर पिछले दो-तीन महीने से पैसे देने बंद कर दिए हैं। लोगों ने बताया कि पैसे का हिसाब जब भी आरडब्ल्यूए से मांगा जाता है तो वह बात को गोलमोल करके उनको दफ्तर से बहार निकाल देते हैं। लोगों ने बताया कि जब वह इसकी शिकायत नगर परिषद से करते हैं तो वह बोलते हैं कि बिल्डर ने सोसाइटी हैंडओवर नहीं की है। इस कारण हम इसमें कुछ नहीं कर सकते। लोगों ने मांग की है कि महिला होने के कारण वह मोनिका सैनी को कनेक्शन काटने को नहीं रोक सकते, जिससे हमारे ऊपर कोई गलत आरोप न लगे, इसलिए हम बार-बार पुलिस को शिकायत कर रहे हैं लेकिन पुलिस भी उनकी सुनवाई नहीं कर रही है। लोगों ने पुलिस और प्रशासन से मांग की है कि उनकी समस्या का जल्द से जल्द समाधान किया जाए।
विज्ञापन


कोट्स

हमने किसी के साथ गलत नहीं किया है। जो लोग मेंटेनेंस नहीं दे रहे उनका ही कनेक्शन काटा गया है। क्योंकि सोसाइटी के ट्यूबवेल का हर महीने डेढ़ से दो लाख रुपये बिजली बिल आता है जो सोसाइटी के लोगों की ओर से पैसे इकट्ठे करके भरा जाता है। अगर आधे लोग पैसे देंगे और आधे नहीं देंगे तो काम कैसे चलेगा। जो पैसे देगा उसी को सुविधा मिलेगी। जो व्यक्ति शिकायत कर रहा है उसका पिछले दो साल से मेंटेनेंस चार्जेस पेंडिंग है, जिसकी 13 हजार से ऊपर पेमेंट पड़ी है। कुल 21 लोग हैं जिनके पैसे पेंडिंग हैं। जिसमें से कुछ लोग भरने को तैयार हैं, लेकिन यह लोग उनको भी भरने से मना कर रहे हैं। हम सात लोग सोसाइटी का काम संभाल रहे हैं सब मेरे साथ हैं और जिसकी अथॉरिटी बिल्डर और प्रशासन ने हमें लिखित में दी है जिसके सारे प्रूफ हमारे पास मौजूद हैं। इन लोगों से जब भी मेंटेनेंस मांगते हैं यह लोग गाली-गलाैज और बदसलूकी करते हैं, जिसके पूरे प्रूफ मेरे पास हैं जो समय आने पर मैं पुलिस और प्रशासन को दिखा दूंगी। मैं किसी के साथ गलत नहीं कर रही बल्कि सोसाइटी के फायदे के लिए ही काम कर रही हूं। -मोनिका सैनी, प्रधान रहमत होम्स सोसाइटी ढकोली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed