फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Protest of Amritpal Singh supporters continues in Mohali

Mohali: अमृतपाल समर्थकों का प्रदर्शन जारी, देर रात खोला था एक तरफ का रास्ता, सुबह एयरपोर्ट रोड फिर किया जाम

Sun, 19 Mar 2023 12:53 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 19 Mar 2023 12:53 PM IST
सार

अमृतपाल सिंह पर कार्रवाई के बाद भ्रामक सूचनाएं रोकने के लिए मोहाली में मोबाइल इंटरनेट और एक साथ कई लोगों को एसएमएस भेजने की सेवाएं बंद कर दी गईं। डीसी आशिका जैन ने बताया कि अतिरिक्त मुख्य सचिव, गृह विभाग और पंजाब सरकार के आदेश के मुताबिक इंटरनेट सेवा बंद की गई है।

विज्ञापन
Protest of Amritpal Singh supporters continues in Mohali
मोहाली में अमृतपाल की रिहाई की मांग पर प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह पर कार्रवाई के विरोध में शनिवार शाम को वाईपीएस चौक पर धरने पर बैठे कौमी इंसाफ मोर्चा में शामिल निहंगों ने तलवारों के साथ नारेबाजी की थी। इसके बाद उन्होंने गुरुद्वारा सिंह शहीदां की तरफ कूच किया और एयरपोर्ट रोड पर जाम लगा दिया। इसके बाद देर रात ढाई बजे एक तरफ का रास्ता खोल दिया गया। सूत्रों के अनुसार, कौमी इंसाफ मोर्चा के सदस्य वापस वाईपीएस चौक लौट गए लेकिन अमृतपाल के समर्थक एयरपोर्ट रोड पर ही बैठे रहे। वहीं रविवार सुबह एक बार फिर एयरपोर्ट रोड को जाम कर दिया गया। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Amritpal Singh: खालिस्तान समर्थक अमृतपाल के खिलाफ पुलिस कार्रवाई जारी, देर रात फाइनेंसर कलसी और गनर गिरफ्तार
विज्ञापन


आठ फरवरी को मोहाली-चंडीगढ़ सीमा पर हुई थी झड़प
वाईपीएस चौक पर सात जनवरी से धरनाकारी बंदी सिखों की रिहाई के लिए धरने पर बैठे हैं। चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर कौमी इंसाफ मोर्चे में शामिल निहंगों और पुलिस के बीच आठ फरवरी 2023 को हिंसक झड़प हो गई थी। इसमें पंजाब पुलिस के साथ चंडीगढ़ पुलिस के कर्मचारी भी घायल हो गए थे। इसके बाद से मोहाली-चंडीगढ़ सीमा पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed