फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Protest

शराब ठेके के विरोध में उतरे लोग, संघर्ष की चेतावनी दी

Sun, 04 Aug 2019 02:03 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
Protest
सेक्टर-69 में शराब ठेके के विरोध में एकजुट हुए इलाके के लोग। - फोटो : MOHALI
मोहाली। सेक्टर-69 स्थित ग्रेशियन अस्पताल के पास खुल रहे शराब ठेके के विरोध में शनिवार को इलाके के लोग उतर आए। उन्होंने कहा कि नियमों को ताक पर रखकर शराब ठेका खोला जा रहा है। इसके एक साइड गांव कुंभड़ा स्थित बाबा बालक नाथ का मंदिर है तो दूसरी साइड रिहायशी एरिया और स्कूल भी है। वहीं, ठेके के पास ही अस्पताल है। इस दौरान कुंभड़ा के पार्षद व अन्य लोगों ने शराब ठेकेदार से बातचीत की और उन्हें ठेके को दूसरी जगह शिफ्ट करने के लिए कहा। ठेकेदार ने लोगों को विश्वास दिलाया कि वह इसके लिए तैयार हैं। वह गमाडा से अनुमति लेकर ठेके को दूसरी जगह बदल लेंगे।
विज्ञापन

कांग्रेस नेता तेजिंदर सिंह पूनिया ने कहा कि नियमों के मुताबिक यह ठेका उक्त जगह पर नहीं खोला जा सकता। उक्त चौक पर वाहनों का दबाव अधिक रहता है और यह एक्सिडेंट प्रोन एरिया में भी आता है। ठेके की वजह से यहां पर वाहन रुकेंगे। इससे हादसे होने का खतरा बढ़ जाएगा। महिला नेता चरनजीत कौर ने कहा कि ठेकेदार को चेतावनी दी गई है कि वह ठेके को शिफ्ट कर ले, अगर उन्होंने लोगों की राय नहीं मानी तो गांव वाले संघर्ष के लिए मजबूर होंगे। इस मौके पर बलजिंदर जैलदार, राजेश, अमरीक सिंह, साधू सिंह, लाभ सिंह, सुनीता शर्मा व गुरमीत सिंह समेत कई लोग हाजिर थे।
विज्ञापन

ठेकेदार के कारिंदों का कहना है यह विरोध राजनीति के तहत हो रहा है, क्योंकि एक राजनीतिक परिवार से जुड़े हुए व्यक्ति के शराब ठेके इस इलाके में हैं। वह नहीं चाहते कि कोई और व्यक्ति यहां पर आकर ठेका खोले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed