फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Protest in front of the college gate due to the arbitrariness and substandard food of the management

Mohali News: मैनेजमेंट की मनमानी व घटिया भोजन को लेकर कॉलेज के गेट के सामने दिया धरना

Wed, 29 Mar 2023 01:49 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Mar 2023 01:49 AM IST
विज्ञापन
Protest in front of the college gate due to the arbitrariness and substandard food of the management
मैनेजमेंट की मनमानी व घटिया भोजन को लेकर कॉलेज के गेट के सामने दिया धरना
विज्ञापन

विद्यार्थी बोले- उनके साथ बंधुआ मजदूर जैसा किया जाता है व्यवहार
सुबह पौने 11 बजे धरना हुआ शुरू, मांगें मानने के बाद शाम 4 बजे उठाया
संवाद न्यूज एजेंसी
लांडरां/ बनू। नेशनल हाईवे पर स्थित ज्ञान सागर मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे छात्रों ने प्रबंधन की मनमानी और मेस में घटिया खाना मिलने को लेकर कॉलेज के गेट के बाहर धरना लगाकर प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। कॉलेज के गेट के बाहर सुबह करीब पौने 11 बजे एमबीबीएस छात्र प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों ने कहा कि इस कॉलेज के प्रबंधन द्वारा उनके साथ बंधुआ मजदूर जैसा व्यवहार किया जा रहा है।
विद्यार्थियों ने कहा कि प्रबंधन की वजह से हॉस्टल में रहने और मेस में खाने को प्राथमिकता दी गई है लेकिन उन्हें मेस से जो खाना मिलता है, वह बहुत घटिया किस्म का होता है। इस बारे में जब प्रबंधन से बात की जाती है तो उनका कहना है कि यही मिलेगा। वहीं अगर कोई छात्र बाहर से खाना ऑर्डर करता है तो उस ऑर्डर को अंदर नहीं आने दिया जाता है।
विज्ञापन

कुछ छात्राओं ने अपना नाम प्रकाशित नहीं करने पर बताया कि वह एरोसिटी, मोहाली, पटियाला, चंडीगढ़, खरड़ से पढ़ने के लिए यहां आती है लेकिन छुट्टियों के बाद उन्हें घर नहीं जाने दिया जाता है, जिससे उन्हें मजबूरन यहां रहना पड़ता है और उनके माता-पिता को हजारों रुपये देने पड़ते है जबकि बाबा फरीद यूनिवर्सिटी की ऐसी कोई शर्त नहीं है, जिसमें कहा गया हो कि हॉस्टल और मेस का खाना लेना जरूरी है। आसपास के सभी मेडिकल कॉलेजों में छात्र-छात्राएं अपने घर चले जाते हैं लेकिन इस कॉलेज के प्रबंधन के अपने नियम हैं जिसके चलते उन्हें आज यह प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस प्रदर्शन के दौरान मामला बढ़ता देख थानाध्यक्ष प्रिंसप्रीत सिंह, प्रभारी नगर राजपुरा राकेश कुमार, थाना बनूड़ के एएसआई बलविंदर सिंह और एएसआई अमरजीत सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे। विद्यार्थियों और प्रबंधन के साथ बैठक की। प्रबंधन ने छात्रों की कुछ मांगों को स्वीकार किया और आने वाले दिनों में कुछ मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। इसके बाद छात्रों ने 4 बजे के करीब धरना समाप्त कर दिया। इस अवसर पर छात्रों ने प्रबंधन को चेतावनी भी दी कि यदि 10 दिनों के भीतर उनकी मांगें नहीं मानी गई, तो वे फिर से धरना देने को मजबूर होंगे।

कोट
प्रदर्शन करने वाले उनके कॉलेज के ही विद्यार्थी हैं। उनकी कुछ जायज मांगों को मान लिया गया है और बाकी मांगों को भी आकलन के बाद जल्द ही पूरा किया जाएगा। - डॉ. हरनाम सिंह, प्रबंधन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed