{"_id":"5d3b5bca8ebc3e6cb025c4fc","slug":"protest-in-derabassi-against-meet-plant-mohali-news-pkl3455914105","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेराबस्सी मीट प्लांट से गाय का शव मिलने से माहौल तनावपूर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेराबस्सी मीट प्लांट से गाय का शव मिलने से माहौल तनावपूर्ण
विज्ञापन
डेराबस्सी। गांव समगौली में स्थित एक मीट प्लांट में गाय का शव मिलने पर माहौल तनावपूर्ण हो गया। सूचना पाकर गांव वासी व हिंदू संगठनों के लोग मीट प्लांट के बाहर एकत्रित हो गए जिन्होंने अंदर दफनाई गाय के शव को बाहर निकाला। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि मीट प्लांट में गैर कानूनी तरीके से गायों को काटा जाता है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है।
गाय रक्षा दल सहित मौके पर मौजूद अन्य ग्रामीणों ने बताया कि उनको वीरवार रात को सूचना मिली थी कि उक्त प्लांट में गाय को दफनाया जा रहा है। गाय रक्षा दल पंजाब के उपप्रधान सतीश शर्मा, खेड़ी गुजरां गांव के पंच सतपाल, हिंदू शक्ति संगठन के प्रदेश प्रधान रविंद्र वैश्नव, जिला प्रधान अमन राणा, शिव सेना का राज्य सचिव हरीश सिंगला, धामी शर्मा, रविंद्र रिंकू, गुरचरन सिंह खेड़ी, गाय रक्षा दल के राज्य प्रधान अमित जोशी सहित अन्य ने बताया कि मामले की शिकायत पुलिस को दे दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि मीट प्लांट के अंदर से गाय का शव मिलने से यह स्पष्ट है कि यहां चोरी छिपे गायों को काटा जाता है, जोकि गैर कानूनी है। मीट प्लांट में गाय कैसे पहुंची, इस बारे में प्रबंधक कुछ भी स्पष्ट जानकारी नहीं दे रहे। उन्होंने आरोप लगाया कि यहां गाड़ियों में अन्य जानवरों की आड़ में गायों को छिपा कर लाया जाता है। थाना प्रभारी सहायक इंस्पेक्टर सतिंद्र सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। जिसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
इस संबंध में एबरट कोल्ड स्टोर के मालिक सौरभ वाहील ने कहा कि उनके प्लांट की पीछे वाली चारदीवारी से कई बार लावारिस पशु अंदर घुस आते हैं। पिछली ओर मृत गाय का वीरवार को पता लगने पर उनकी ओर से उसको दफना दिया गया। उन्होंने आरोपों को नकारते हुए कहा कि उनके प्लांट में कभी भी गायों को नहीं काटा जाता।