{"_id":"57b0bda24f1c1b4e446eb3fc","slug":"protest-education-providers-fulfill-demands-kumbhra-mohali-punjab-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहाली में मांग पूरी कराने के लिए शिक्षा प्रोवाइडर चढ़े पानी टंकी पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहाली में मांग पूरी कराने के लिए शिक्षा प्रोवाइडर चढ़े पानी टंकी पर
ब्यूरो, अमर उजाला/ मोहाली
Updated Mon, 15 Aug 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
पानी टंकी पर चढ़े शिक्षा प्रोवाइडर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंभड़ा में तीन महिला सहित सात शिक्षा प्रोवाइडर अपनी मांगें पूरी करवाने के लिए पानी की टंकी पर चढ़ गए। पांच घंटे तक शिक्षा प्रोवाइडर मांग पूरी न होने पर टंकी से कूदने की धमकी देते रहे। सोमवार को मोहाली में आजादी के राज्यस्तरीय समागम से एक दिन पहले यहां शिक्षा प्रोवाइडरों ने पुलिस को जमकर छकाया।
रविवार को यहां शिक्षा प्रोवाइडरों का प्रदेश स्तरीय धरना था, लेकिन सुबह नौ बजे पुलिस ने बलपूर्वक उन्हें धरना स्थल से उठा दिया और कई पदाधिकारी, सदस्य को हिरासत में लेने के साथ-साथ टेंट उखाड़ दिए। तीन बजे कुंभड़ा में सात शिक्षा प्रोवाइडरों के पानी की टंकी पर चढ़ने के बाद पुलिस-प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए।
काफी प्रयास किए जाने के बावजूद शिक्षा प्रोवाइडर टंकी से नीचे नहीं उतरे। मोहाली में आजादी के राज्यस्तरीय समागम के कारण शहर में सिक्योरिटी अलर्ट है, पुलिस चप्पे-चप्पे पर तैनात है। इसी कारण से पुलिस ने रविवार सुबह नौ बजे पुडा भवन के सामने शिक्षा प्रोवाइडरों द्वारा धरना स्थल पर लगाए गए टेंट को उखाड़ दिया। धरने पर बैठे कुछ सदस्यों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इसके विरोध स्वरूप दोपहर बाद तीन बजे सात शिक्षा प्रोवाइडर पानी की टंकी पर चढ़ गए।
विज्ञापन
रास्ते में रोकने का प्रयास
यूनियन के राज्यस्तरीय धरने में जिन शिक्षा प्रोवाइडरों को शामिल होना था, उन्हें एक दिन पहले ही हिरासत में ले लिया गया। इनमें से कुछ को लांडरा और खरड़ में पुलिस ने रोका था, लेकिन शिक्षा प्रोवाइडरों को रोकने के तुरंत बाद उन्होंने वहीं धरना लगा दिया।
टंकी पर की नारेबाजी
करीब तीन बजे कुंभड़ा में सात शिक्षा प्रोवाइडर पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की कर पानी की टंकी पर चढ़ने में सफल हो गए। उन्होंने टंकी पर चढ़कर नारेबाजी की।
अन्य शिक्षक भी पहुंचने लगे
शिक्षा प्रोवाइडरों के पानी की टंकी पर चढ़ने की सूचना मिलने के बाद आसपास के अन्य शिक्षक भी वहां पहुंचने लगे। काफी संख्या में एकत्रित शिक्षक मौके पर ही धरने पर बैठ गए। इस दौरान एआरपी और बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ एसपी सिटी गुरसेवक सिंह मौके पर पहुंचे।
ये हैं सात शिक्षा प्रोवाइडर
कुंभड़ा में पानी की टंकी पर चढ़ने वाले सात शिक्षा प्रोवाइडरों में पटियाला की गुरमीत कौर, फतेहगढ़ साहिब की हरप्रीत कौर, संगरूर की मनप्रीत कौर के अलावा मानसा वासी चार शिक्षकों में वीरेंदर बराड़, कर्मिंदर सिंह, गुरबचन सिंह और इंद्रजीत सिंह शामिल हैं।