फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   proposal regarding disposal of garbage in Mohali in meeting of Municipal Corporation

Mohali: कूड़े के निस्तारण का प्रस्ताव पास, निगम की हाउस मीटिंग में उठे कई मुद्दे, 15 दिन में होगा उठान

Mon, 18 Nov 2024 12:51 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 18 Nov 2024 12:51 PM IST
सार

गांव कुम्बड़ा में दमन नाम के बच्चे की हत्या का मुद्दा भी बैठक में उठा। सेक्टर 68 से पार्षद परमिंदर कौर, रामनप्रीत कौर और सरबजीत समाना ने गांव में चलते पीजी चालकों के खिलाफ कार्रवाई की बात उठाई।

विज्ञापन
proposal regarding disposal of garbage in Mohali in meeting of Municipal Corporation
मोहाली में हाउस मीटिंग में अपनी बात रखते पार्षद - फोटो : संवाद

विस्तार

मोहाली नगर निगम की सोमवार को हुई हाउस मीटिंग में शहर में कूड़े के निस्तारण को लेकर मुख्य प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास कर दिया गया। मंगलवार को निगम की एफएंडसीसी मीटिंग में वर्क ऑर्डर निकल दिया जाएगा। जिसके बाद शहर में कूड़े के निस्तारण का काम शुरू कर दिया जाएगा। मेयर के अनुसार करीब 15 दिनों में शहर में कूड़ा साफ कर दिया जाएगा।  

विज्ञापन


मोहाली में कूड़े की समस्या को लेकर कई दिन से राजनीति चल रही थी जिस पर आज हाउस की मीटिंग में प्रस्ताव पास करके लगाम लगा दी गई है। 



गांव कुम्बड़ा में दमन नाम के बच्चे की हत्या का मुद्दा भी बैठक में उठा। सेक्टर 68 से पार्षद परमिंदर कौर, रामनप्रीत कौर और सरबजीत समाना ने गांव में चलते पीजी चालकों के खिलाफ कार्रवाई की बात उठाई। इस पर मेयर ने कहा कि पीजी की जांच के लिए कमेटी बनाकर रिपोर्ट पुलिस को सौंपी जाएगी। 
विज्ञापन


पार्षद ऋषब जैन ने अवैध रेहड़ी का मुद्दा उठाया। शहर में अवैध तौर पर रेहड़ी फड़ी की समस्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। निगम के अधिकारी की शह पर रेहड़ी लग रही है। इस मुद्दे पर मेयर ने कहा कि इस मामले में उनके द्वारा निगम कमिश्नर को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed