फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Proposal passed in opposition to CAA in Punjab Assembly session

सीएए के विरोध में पंजाब विधानसभा सेशन में प्रस्ताव पास

Tue, 21 Jan 2020 01:21 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
Proposal passed in opposition to CAA in Punjab Assembly session
खरड़। पंजाब के केबिनेट मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने कहा कि जब मजदूर वर्ग मजबूत होगा तभी कांग्रेस पार्टी मजबूत बनेगी। यह शब्द बलबीर सिंह ने इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस इंटक के खरड़ स्थित दफ्तर में आयोजित समागम में कहे।
विज्ञापन

उन्होंने केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि सीएए के विरोध में पंजाब की कांग्रेस सरकार ने पंजाब विधान सभा के सेशन में प्रस्ताव पास किया है। केंद्र सरकार इस तरह के बिल पास करवाकर देश का माहौल खराब कर रही है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय प्रधान सुंदर दयाल शर्मा ने कहा कि देश में ठेकेदारी सिस्टम खत्म कर देना चाहिए। केंद्र सरकार ने ऐसे लोगों को मंत्री बनाया है जिन्हें मजदूरों की समस्याओं का कोई ज्ञान ही नहीं है। पंजाब तकनीकी शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन महिंदर सिंह केपी ने पंजाब के नव नियुक्त प्रधान तथा टीम को बधाई दी। चौधरी गुरमेल सिंह को इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन पंजाब का राज्य प्रधान नियुक्त करके उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा गया। इस अवसर पर पवन धीमान चेयरमैन लार्ज स्केल इंडस्ट्री डेवलपमेंट बोर्ड पंजाब, स्वास्थ्य मंत्री के राजनीतिक सचिव हरकेश चंद शर्मा मछली कलां, जिला महिला कांग्रेस की प्रधान स्वर्णजीत कौर, राजिंदर सिंह, धर्म सिंह, रणजीत सिंह समिति सदस्य, जस्सी बल्लोमाजरा, पंजाब महिला विंग की प्रधान मीनाक्षी वर्मा, सविंदर कौर, जिला प्रधान कमलजीत कौर, बलबीर सिंह अटवाल, मनमोहन सिंह, गगन पसरीजा तथा अनिल मल्होत्रा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed