फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Property market will heat up in Mohali from August 4, stakes worth crores will be put in the auction of GMADA

चार अगस्त से मोहाली में गर्माएगा प्रॉपर्टी बाजार, गमाडा की नीलामी में लगेंगे करोड़ों के दांव

Wed, 28 Jul 2021 01:42 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
Property market will heat up in Mohali from August 4, stakes worth crores will be put in the auction of GMADA
मोहाली। जिले में एक बार फिर अगस्त में प्रॉपर्टी का कारोबार गर्माएगा, साथ ही करोड़ों के दांव लगेंगे। ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) ने करीब 40 साइटों की अगस्त में ई-नीलामी करने का फैसला लिया है। इसमें एससीओ, बूथ, नर्सिंग होम और स्कूल साइट से लेकर ग्रुप हाउसिंग साइट भी शामिल हैं। इन साइटों की ई-नीलामी 4 अगस्त को सुबह 9 बजे से शुरू होकर 16 अगस्त को दोपहर 1 बजे तक जारी रहेगी। उम्मीद है कि इस दरमियान लोग बढ़िया तरीके से अपने आशियानों और व्यापारिक संस्थानों के लिए साइट पर बोली लगा पाएंगे।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक गमाडा ने ट्राइसिटी के प्रॉपर्टी बाजार की स्टडी कर उक्त योजना निकाली है। इस नीलामी में केवल उन्हीं साइटों को शामिल किया गया है, जिन पर लोग दांव लगा सकते हैं। इस दौरान व्यापारिक, औद्योगिक, संस्थागत और ग्रुप हाउसिंग साइटों की ई-नीलामी की जा रही है। जानकारी के मुताबिक इस ई-नीलामी में 31 व्यापारिक साइटें नीलाम की जाएंगी। इनमें 5 एससीओ/एससीएफ और 26 बूथ शामिल हैं। इसी तरह 4 आईटी औद्योगिक प्लॉट और 4 संस्थागत साइटों की ई-नीलामी होनी है। इनमें एक नर्सिंग होम, एक स्कूल साइट और दो अन्य शैक्षिक संस्थानों की साइटें शामिल हैं। इतना ही नहीं इस योजना में 4 चंक साइटें और 1 ग्रुप हाउसिंग साइट को भी ई-नीलामी में शामिल किया गया है। ज्यादा जानकारी के लिए वेबसाइट www.puda.e-auctions.in देखी जा सकती है।
विज्ञापन

बता दें कि भले ही इस समय कोरोना काल चल रहा है, लेकिन जानकारों की मानें तो इस समय प्रॉपर्टी में निवेश करने का उचित समय है। क्योंकि जरूरतमंद लोगों को उसके मन के मुताबिक बजट के अनुसार प्रॉपर्टी मिल सकती है। इसके अलावा बैंकों की ओर से भी कई तरह की योजनाएं चल रही हैं। इतना ही नहीं फेस्टिवल सीजन होने के चलते प्रोसेसिंग फीस से लेकर अन्य चीजों में राहत दी जा रही है। पिछले साल में एक ट्रेेंड देखने को मिला है कि मोहाली जिले में एनआरआई लोग काफी निवेश करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed