फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Property dealer's office vandalized, beaten up; case filed against three

Mohali News: प्रॉपर्टी डीलर के दफ्तर में घुसकर की ताेड़फोड़, पीटा, तीन पर मामला दर्ज

Fri, 27 Feb 2026 02:49 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
Property dealer's office vandalized, beaten up; case filed against three
जीरकपुर। प्रॉपर्टी विवाद में एक प्रॉपर्टी डीलर के दफ्तर में घुसकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। थाना जीरकपुर पुलिस ने नामजद आरोपी और उसके दो साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। राकेश कुमार ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह हाई ग्राउंड रोड, नाभा साहिब स्थित अपनी प्रॉपर्टी फर्म के कार्यालय में काम कर रहा था। 24 फरवरी को उसके पास एक महिला के भाई अपिंदरपाल सिंह का फोन आया।
विज्ञापन

उसने आरोप लगाया कि राकेश के उसकी बहन से संबंध हैं। राकेश ने अपनी पत्नी से फोन पर बात करवाई और अपिंदरपाल को कार्यालय आने का पता दिया। शाम करीब साढ़े पांच बजे अपिंदरपाल अपने दो साथियों के साथ दफ्तर पहुंचा। आरोप है कि फोन चेक करने के बाद उसने गाली-गलौज कर राकेश पर हमला कर दिया। तीनों ने मिलकर उसको पीटा। बीच-बचाव करने आई पत्नी और मां के साथ भी मारपीट की गई। एक आरोपी ने दफ्तर में रखा गमला उठाकर राकेश के सिर पर मार दिया। जमीन पर गिराकर उस पर लात-घूंसे मारे। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर आरोपी भाग गए। घायल को पहले सिविल अस्पताल ढकोली और बाद में जीएमसीएच सेक्टर- 32 रेफर किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed