फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Promising marriage, raping for three years

शादी का झांसा दे तीन साल तक करता रहा दुष्कर्म

Mon, 16 Dec 2019 11:38 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2019 11:38 PM IST
विज्ञापन
Promising marriage, raping for three years
खरड़। शादी का झांसा देकर तीन साल तक युवती का शारीरिक शोषण करने का मामला सामने आया है। खरड़ सदर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है पर अभी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। परिजनों के मुताबिक पीड़ित युवती आत्महत्या की कोशिश भी कर चुकी है।
विज्ञापन

खरड़ सदर पुलिस ने एक युवती को झांसा देकर शारीरिक शोषण करने के आरोप में युवती के ही गांव के सचिन राणा पर आईपीसी की धारा 376 के तहत दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। पीड़ित युवती ने एसएसपी कुलदीप सिंह चाहल को शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई थी। एसएसपी को दी शिकायत में पीड़िता ने कहा था कि तीन साल पहले जब वह 12वीं में पढ़ती थी तो स्कूल में साथ ही पढ़ने वाले सचिन से उसकी दोस्ती हो गई। आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाए, जिससे वह गर्भवती हो गई। इसके बाद सचिन ने उसका गर्भपात करवा दिया। इतना ही नहीं इसके बाद आरोपी ने शादी से इनकार भी कर दिया। इससे तंग आकर पीड़िता ने 18 नवंबर को फंदा लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश भी की, हालांकि उसे बचा लिया गया। परिजन उसे अस्पताल ले गए, जिसके बाद मजात पुलिस चौकी में शिकायत दी गई। पीड़िता की शिकायत पर एसएसपी ने जांच करके कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed