फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Promise of giving corruption free business environment to youth, leadership ability in Punjabis given by gurus

युवाओं को भ्रष्टाचार मुक्त व्यवसाय का माहौल देने का वादा, पंजाबियों में नेतृत्व क्षमता गुरुओं की देन

Tue, 06 Sep 2022 02:21 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 06 Sep 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
Promise of giving corruption free business environment to youth, leadership ability in Punjabis given by gurus
मोहाली। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोमवार को मोहाली में इनोवेशन पंजाब मिशन के समारोह का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने युवाओं से नौकरी लेने के बजाय नौकरी देने वाला बनने पर जोर दिया। साथ ही उन्होंने अपनी सरकार की ओर से नए उद्यमों एवं उन को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में भी युवाओं को बताया। उन्होंने अपनी सरकार के कार्यकाल में सिंगल विंडो सिस्टम से भ्रष्टाचार खत्म करने के दावे किए।
विज्ञापन

उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं को उनके नए रास्ते एवं विचारों का प्रयोग करके राज्य के सामाजिक एवं आर्थिक विकास को प्रोत्साहन देना चाहिए। इसके लिए उनकी सरकार युवाओं को सुखद एवं भ्रष्टाचार मुक्त माहौल उपलब्ध कराएगी। यह कार्यक्रम इनोवेशन मिशन पंजाब ऐसीलेटर के तहत कराया गया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश का कोई भी युवा उद्देश्य रहित न रहे, बल्कि वे राज्य के लिए अनमोल संसाधन के रूप में काम करें। मुख्यमंत्री ने जोर दिया कि पंजाबियों को उद्यमी और नेतृत्व करने की क्षमता गुरु महाराज से मिली हुई है। उन्होंने कहा कि इन गुणों के कारण ही पंजाबियों ने विश्व भर में अपन-अलग स्थान हासिल किया है। पंजाबी हर क्षेत्र में अपनी काबिलियत रखते हैं। अब समय है कि इस काबिलियत का उपयोग कर पंजाब एवं देश को आगे बढ़ाया जाए।
विज्ञापन

निवेशकों को ऐसे करेंगे आकर्षित
मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार के सत्ता में आने के बाद प्रदेश में भ्रष्टाचार खत्म करने के प्रयास चल रहे हैं। पहले संभावित निवेशकों की सुविधा के लिए जो सिंगल विंडो सिस्टम अलग-अलग विभागों में बनाया गया था, वहां भ्रष्टाचार था। लेकिन अब हमने उसे लोगों की सुविधा के लिए भ्रष्टाचार मुक्त बनाया है। पंजाब के युवाओं के द्वारा पहले भी कई स्टार्टअप शुरू किए गए हैं। पिछली सरकारों ने युवाओं को मदद नहीं की थी। लेकिन हमारी सरकार जिस तरह से हवाई जहाज के लिए रनवे काम करता है, उसी तरह से इच्छुक युवा के लिए स्टार्टअप शुरू करने के लिए काम करेगी। इस मौके पर विधायक कुलवंत सिंह, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव ए वेनू प्रसाद, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के मुख्य सचिव दिलीप कुमार, प्रमुख सचिव बिजली तेजवीर सिंह, डायरेक्टर इंडस्ट्रीज सिबिन सी एवं अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed