फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   program, rang de basanti, Remember the martyrs in derabassi

डेराबस्सी में शहीदों की याद में रंग दे बसंती कार्यक्रम

Mon, 04 Apr 2016 01:46 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ डेराबस्सी
ब्यूरो, अमर उजाला/ डेराबस्सी Updated Mon, 04 Apr 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन
program, rang de basanti, Remember the martyrs in derabassi
लवप्रीत कौर - फोटो : अमर उजाला
रामलीला मैदान में ग्रीन स्टाफ वेलफेयर क्लब की ओर से प्रेस क्लब सब डिवीजन के सहयोग से शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव की शहीदी को समर्पित रंग दे बसंती कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सीपीएस व हलका विधायक एनके शर्मा ने मुख्य मेहमान के तौर पर शिरकत की। जबकि नगर परिषद के सीनियर उपप्रधान एडवोकेट मुकेश गांधी व कांग्रेसी नेता कुलजीत सिंह रंधावा ने विशेष मेहमान के तौर पर शिरकत की।
विज्ञापन


एनके शर्मा ने शहीदों के दिखाए मार्ग पर युवाओं को चलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने युवाओं से ड्रग्स छोड़ने की भी अपील की। शर्मा ने शहीदों की याद में करवाए गए इस कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए आर्थिक मदद देने का भी आश्वासन दिया।
विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरुआत में बच्ची लवप्रीत कौर ने भ्रूण हत्या के खिलाफ कोरियोग्राफी पेश कर मौजूद लोगों को भावुक कर दिया। बच्ची की प्रस्तुति को दर्शकों ने सराहा और प्रशंसा की। इसके अलावा बीडीपीओ डेराबस्सी एसएस धालीवाल, श्वेता, मुस्कान सैनी, सुनीता सहगल, राजबीर, माधव, राजेश धीमान, सुरिंद्र सिंह, विक्रम सिंह, सोनू सेठी, साहिल, डाक्टर अरुण कांत सहित अन्य कलाकारों ने देश भक्ति गीत गाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर विशेष मेहमान गांधी व रंधावा ने क्लब की ओर से करवाए इस प्रोग्राम की प्रशंसा करते हुए अपनी ओर से 11-11 हजार रुपये देने का ऐलान किया। इस मौके नगर परिषद के प्रधान भुपिंद्र सैनी, अकाली दल के शहरी प्रधान गुरइकबाल सिंह पुनिया, यूथ कांग्रेस के प्रधान गुरजीत सिंह, रविंद्र वैष्णव, प्रेस क्लब से प्रधान करम सिंह, सरप्रस्त केएल गांधी सहित कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed