फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Production warrant issued against gangster Sukhpreet Budha for not appearing in court

Mohali News: गैंगस्टर सुखप्रीत बुड्ढा को अदालत में पेश न करने पर प्रोडक्शन वारंट जारी

Thu, 23 Oct 2025 01:52 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Updated Thu, 23 Oct 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Production warrant issued against gangster Sukhpreet Budha for not appearing in court
मोहाली। एक हिंदू नेता को जान से मारने की धमकी देने के मामले में अतिरिक्त जिला सत्र न्यायाधीश की अदालत ने गैंगस्टर सुखप्रीत बुड्ढा के 23 अक्तूबर तक प्रोडक्शन वारंट जारी किए हैं। यह आदेश जेल अधिकारियों द्वारा सुखप्रीत को अदालत में पेश न करने के चलते दिया गया है।
विज्ञापन

वहीं, गवाह के तौर पर अदालत में पेश न होने पर थाना प्रभारी हरजीत सिंह को 15 हजार रुपये के जमानती वारंट के साथ दोबारा अदालत में तलब किया गया है और निर्धारित तिथि के लिए इतनी ही राशि का जमानती पत्र भी जारी किया गया है।अदालत ने तत्कालीन एसएचओ भगवंत सिंह को निर्धारित तिथि के लिए समन जारी किया है।
विज्ञापन

खरड़ के एक हिंदू नेता ने सिटी थाने की पुलिस को बताया था कि उन्हें खालिस्तान समर्थक आतंकवादी और गैंगस्टर सुखप्रीत बुड्ढा ने फोन पर जान से मारने की धमकी दी थी। इसके अलावा नकली नंबर प्लेट वाली एक गाड़ी से उनका रास्ता रोककर हमला करने की भी कोशिश की गई थी।गाड़ी पर लगी नंबर प्लेट मोटरसाइकिल की निकली थी जिसमें 4 लोग बैठे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत में कहा गया है कि उसने सोशल मीडिया के जरिये पंजाब के गैंगस्टरों को पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करने की सलाह दी थी और कहा था कि पुलिस उनके साथ गैंगस्टर विक्की गौंडर जैसा सलूक करेगी। उसकी इसी पोस्ट से सुखप्रीत बुड्ढा भड़क गया और उसे फोन करके बम से उड़ाने की धमकी दी जिसे उसने दूसरे फोन से रिकॉर्ड कर लिया।

कॉल करने वालों ने उसे जान से मारने की धमकी भरे कई मैसेज भी भेजे और उसे विदेशी नंबरों से भी कई धमकी भरे कॉल आए। इनमें उसे और उसके परिवार को जान से मारने की भी धमकी दी गई। पुलिस ने गैंगस्टर सुखप्रीत बुड्ढा के खिलाफ हत्या के प्रयास और गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed