फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   problem, public problem, village daun, kharar village daun, mohali village daun,

टूटी सड़कें लोगों के लिए बनी परेशानी, सांसद ने लिया हुआ है गोद

Wed, 10 Aug 2016 11:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली Updated Wed, 10 Aug 2016 11:14 AM IST
विज्ञापन
problem, public problem, village daun, kharar village daun, mohali village daun,
सड़कें बदहाल ह - फोटो : demo pic
सांसद का गोद लिया ऐतिहासिक गांव दाऊं की सड़कों की हालत बद से बदतर बनी हुई है। गांव में हर रविवार को मेला लगता है और वहां पर आने जाने वाले लोगों को टूटी सड़कों से काफी परेशानी आ रही है। बारिश से इन टूटी सड़कों पर पानी भरा है और कोई भी बड़ा हादसा हो सकता है। गांव की टूटी सड़कों को दिखाते हुए मोहाली विकास मंच खरड़ के सर्किल प्रधान कीरत सिंह, हरनाम दास, पवन सिंह, करनैल सिंह, करनबीर सिंह, बहादर सिंह, सतवीर ने कहा कि नेशनल हाईवे से गांव के प्रवेश द्वार से लेकर अंदर गुरुद्वारा साहिब तक जाने वाली सड़क जगह-जगह से टूट चुकी है। बारिश का पानी लोगों के लिए परेशानी बनी हुई हैै। यहीं नहीं गांव की अंदरूनी गलियों की हालत भी ठीक नहीं है। साथ ही कई जगह पर सीवरेज का गंदा पानी भी भरा है। इससे बीमारी फैल सकती है। इस कारण हर रविवार गांव में लगने वाले धार्मिक स्थान पर मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी उठानी पड़ती है। कीरत सिंह ने कहा कि सांसद प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा द्वारा गोद लिए गए गांव दांऊ को देखकर लगता नहीं कि एक भी पैसा गांव के विकास पर खर्च किया गया है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन से मांग की कि गांव का विकास कार्यों को पहल के आधार पर करवाया जाए।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed