फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Preparations to provide facilities to private builders and their associates by wasting Rs 10 crore

Mohali News: 10 करोड़ रुपये बर्बाद कर निजी बिल्डरों और उनके साथियों को सुविधाएं देने की तैयारी

Wed, 30 Jul 2025 11:52 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jul 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Preparations to provide facilities to private builders and their associates by wasting Rs 10 crore
कुराली। आप पार्षदों ने नगर परिषद कुराली की बैठक में कुछ पार्षदों की ओर से पास किए गए मतों पर रोक लगाने के लिए परिषद के कार्यसाधक अफसर को मांगपत्र साैंपा है। पार्षदों ने मांगपत्र की कापियां उच्च अधिकारियों को भी भेजी हैं। परिषद के कार्यसाधक अधिकारी को मांगपत्र देते हुए पार्षद बहादुर सिंह ओके, पार्षद नंदी पाल बंसल और पार्षद भावना शर्मा के पति डॉ. अश्वनी शर्मा, खुशवीर सिंह हैप्पी और पार्षद भूषण वर्मा के पिता एवं पूर्व पार्षद मोहन लाल वर्मा ने कहा कि पडियाला के एसटीपी और निजी बिल्डरों की ओर से बनाई गई कॉलोनियों के पानी की निकासी के लिए शहर को पानी में डुबोने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार के 10 करोड़ रुपये शहर का विकास करने के बजाय कुछ निजी बिल्डरों और कॉलोनियों को फायदा पहुंचाने के लिए किया जा रहा है। बहादुर सिंह ओके सहित अन्य ने कहा कि दस करोड़ से अधिक के मत वाली बैठक में प्रधान के अलावा केवल पांच पार्षदों की सहमति से पास किए गए, जबकि शहर के 17 पार्षद हैं, जिनमें से 7 पहले से ही गैरहाजिर थे और उन चार ने इस मत का विरोध किया था। कार्यसाधक अधिकारी रजनीश सूद ने कहा कि पार्षदों का विरोध करने वाला मांगपत्र मिला है और उन्होंने एएमई और जेई को तुरंत कार्रवाई कर रिपोर्ट देने के आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed