{"_id":"61ade06983570d109563ec4b","slug":"preparations-to-fight-thirda-wave-of-corona-is-incomplete-in-mohali-medical-college","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहाली मेडिकल कॉलेज का हाल: 10 बेड के वेंटिलेंटर वार्ड का काम अधर में, नहीं चल पाया ऑक्सीजन प्लांट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहाली मेडिकल कॉलेज का हाल: 10 बेड के वेंटिलेंटर वार्ड का काम अधर में, नहीं चल पाया ऑक्सीजन प्लांट
Mon, 06 Dec 2021 03:36 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 06 Dec 2021 03:36 PM IST
सार
मोहाली के फेज-6 स्थित सिविल अस्पताल में कोरोना की तीसरी लहर से निपटने की तैयारी में 120 बेड का कोविड वार्ड तैयार किया गया है। साथ ही तीन ऑक्सीजन प्लांट को दुरुस्त किया जा रहा है, जिससे पहली और दूसरी लहर के दौरान बनी स्थिति इस बार पैदा न हो पाए।
विज्ञापन
मोहाली सरकारी अस्पताल में बंद पड़ा ऑक्सीजन प्लांट।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना महामारी की तीसरी लहर और ओमिक्रॉन स्वरूप से निपटने के लिए मोहाली का सेहत विभाग भले ही बड़े-बड़े दावे कर रहा है। लेकिन अगर इस महामारी के केस बढ़ते हैं तो इस बार स्थिति खराब हो सकती है। क्योंकि अभी तक मोहाली मेडिकल कॉलेज में स्थापित किया गया ऑक्सीजन प्लांट पूरी तरह से काम नहीं कर रहा है। इतना ही नहीं अभी तक स्टाफ की भरती भी पूरी नहीं हो पाई है। इससे स्थिति गंभीर हो सकती है। हालांकि मेक शिफ्ट अस्पताल तैयार किया हुआ है। जरूरत पड़ने पर सेना की मदद ली जा सकती है।
विज्ञापन
कोरोना की दूसरी लहर के समय में भी सेना ने मेडिकल कॉलेज में लोगों की मदद की थी। मेडिकल कॉलेज की डायरेक्टर ऑफ प्रिंसिपल डॉ. भवनीत भारती ने बताया कि कोरोना की पहली और दूसरी लहर के मुकाबले हमारी तैयारी बेहतर है, लेकिन अभी भी दस बेड के वेंटिलेटर वार्ड का काम अधर में है। उन्होंने बताया कि वेंटिलेटर वार्ड में काम करने वाले स्टाफ की कमी है। इन वेंटिलेटर से जुड़ा सबसे महत्वपूर्ण भाग ऑक्सीजन है। जबकि ऑक्सीजन प्लांट का काम भी पूरा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
फिलहाल 1000 एलपीएम से बने तीन ऑक्सीजन प्लांट का ढांचा तैयार किया जा चुका है, लेकिन इसके काम में आने वाली एलएमओ लाइनों को वार्ड में पहुंचाने का काम पूरा नहीं हो पाया है। इसके साथ ही टेक्निकल स्टाफ की कमी भी मुख्य कारण है, कि अभी तक वेंटिलेटर और ऑक्सीजन प्लांट का काम पूरा नहीं हो रहा। डॉक्टर भवनीत ने बताया कि अभी तक तीसरी लहर का नया वेरिएंट पंजाब में नहीं पहुंचा है, लेकिन हमारी पहली और दूसरी लहर के मुकाबले बेहतर तैयारी है। आइसोलेशन वार्ड में 120 बेड का बंदोबस्त, ऑक्सीजन सिलिंडर और अन्य जरूरी सुविधाओं के साथ-साथ, मेक शिफ्ट के सभी केबिन तैयार कराए जा चुके हैं।
विज्ञापन
स्ट्रेचर और बेड से भरा ट्रक पहुंचा सिविल अस्पताल
फेज-6 स्थित सिविल अस्पताल में कोरोना की तीसरी लहर से निपटने की तैयारी में 120 बेड का कोविड वार्ड तैयार किया गया है। साथ ही तीन ऑक्सीजन प्लांट को दुरुस्त किया जा रहा है, जिससे पहली और दूसरी लहर के दौरान बनी स्थिति इस बार पैदा न हो पाए। साथ ही यहां पर सेना की ओर से तैयार किए गए मेक शिफ्ट अस्पताल में सैंपलिंग की जा रही है, जैसे ही शहर में मामले बढ़ते हैं तो उनका यहां इलाज होगा। अस्पताल में लगाए गए 6850 लीटर ऑक्सीजन बनाने वाले प्लांट की पाइपलाइन दो हजार एकड़ में बिछाई जा जुकी है। मेडिकल कॉलेज की और से भी अस्पताल में नई तैयारी चल रही है, इसके लिए स्ट्रेचर और बेड से भरा एक ट्रक सिविल अस्पताल में पहुंचा है।सेहत विभाग निजी अस्पतालों के भी संपर्क में है, जिससे जरूरत पड़ने पर उनकी मदद ली सके। सिविल सर्जन डॉ. आदर्श पाल कौर ने कोरोना के नए ओमिक्रॉन स्वरूप को ध्यान में रखकर एडवाइजरी जारी कर दी है। लोगों को हिदायत दी है कि उनके जो काम ऑनलाइन हो सकते हैं। उन्हें ऑनलाइन ही निपटाने की कोशिश करें और अस्पताल में आने के बजाय मेडिकल हेल्पलाइन-104 का इस्तेमाल करें। दूसरा लोगों को समझाया गया कि मास्क पहनने को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं और सामाजिक दूरी का पालन करें।