फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Preparations to deal with waterlogging, Municipal Corporation will get the cleaning done with one crore

Mohali News: जलभराव से निपटने की तैयारी, नगर निगम एक करोड़ से करवाएगा सफाई

Wed, 28 May 2025 01:45 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 28 May 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Preparations to deal with waterlogging, Municipal Corporation will get the cleaning done with one crore
मोहाली। बारिश के समय जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए नगर निगम ने तैयारी शुरू कर दी है। निगम ने रोड गलियों की सफाई के लिए टेंडर काल किया है। जल सप्लाई एवं सेनिटेशन विभाग ने भी रोड गलियों की सफाई को लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। शहर के कुछ फेज और सेक्टर की ज्यादातर रोड गलियां जल सप्लाई विभाग के अधीन हैं।
विज्ञापन

नए सेक्टरों और औद्योगिक क्षेत्र के कुछ क्षेत्र नगर निगम के पास हैं। बारिश के मौसम में जलभराव की वजह से स्थानीय लोगों को काफी परेशानी होती है। इसकी सबसे बड़ी वजह रोड गलियां हैं। अमर उजाला ने हाल ही में औद्योगिक क्षेत्र फेज-7 और शहर की रोड गलियों को लेकर खबर भी प्रकाशित की थी। इसके बाद नगर निगम और जल सप्लाई विभाग हरकत में आया। दोनों विभागों ने टेंडर काॅल कर दिया है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही काम भी शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन



नगर निगम और जल सप्लाई एवं सेनिटेशन विभाग ने करोड़ों करेगा खर्च
नगर निगम द्वारा अपने अधीन आने वाले सेक्टर-66 से 69 व बल्क मटेरियल मार्केट सेक्टर-65ए, सेक्टर 76 से 80, औद्योगिक एरिया फेज-8ए व 8बी और औद्योगिक एरिया फेज-6 से 9 के अलावा गांव मोहाली की रोड गलियों की सफाई पर करीब एक करोड़ रुपये खर्च करने जा रहा है। जल सप्लाई एवं सेनिटेशन विभाग अपने अधीन आने वाले फेज-4, 5, 3बी1, 3बी2, 7, 9 से 11, सेक्टर-48सी, 70 व 71 के अलावा गांव मटौर व शाहीमाजरा, औद्योगिक एरिया फेज 1 से 5 की बी व सी रोड पर बनी रोड गलियों की सफाई पर लाखों रुपये खर्च करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


फेज-5 में इस बार नहीं होगा जलभराव
हर साल बरसात के मौसम में फेज-5 में जलभराव की समस्या आती है। इस कारण लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। फेज-2 से आने वाला पानी फेज-4 से होकर सीधा फेज-5 आता है। इस कारण यह लोगों के घरों में भी पानी घुस जाता है। इस समस्या को देखते हुए नगर निगम ने फेज-5 में 10 मरला घरों के पास जलभराव की समस्या से निपटने के लिए ओपन चैनल ड्रेन बनाने की योजना बनाई है। इसके बनने से बारिश के पानी की निकासी आसानी से हो सकेगी और इससे इलाके में होते जलभराव की समस्या भी हल होगी। नगर निगम इस काम पर 35.79 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। निगम की कोशिश रहेगी कि इस काम को बरसात से पहले पूरा कर लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed