{"_id":"6914ee8131e48b93890569bb","slug":"preparations-in-full-swing-for-punjab-horse-riding-fair-adc-inspects-mohali-news-c-71-1-spkl1025-135558-2025-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: पंजाब घुड़सवारी मेले को लेकर तैयारियां जोरों पर, एडीसी ने लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: पंजाब घुड़सवारी मेले को लेकर तैयारियां जोरों पर, एडीसी ने लिया जायजा
विज्ञापन
मोहाली। गांव पलनपुर में द मीडो में 14 से 16 नवंबर तक होने वाले पंजाब घुड़सवारी मेले को लेकर तैयारियां जोरों से चल रही है। जिला प्रशासन इस मेले के दूसरे संस्करण की मेज़बानी के लिए पूरी तरह तैयार है। पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों के विभाग, पंजाब सरकार के सहयोग से इस मेले का आयोजन हो रहा है।
इसका उद्देश्य राज्य की समृद्ध घुड़सवारी विरासत को प्रदर्शित करना और पंजाब को पर्यटन व खेल उत्कृष्टता का केंद्र बनाना है। बुधवार को एडीसी सोनम चौधरी ने गांव पलनपुर में मेले की चल रही तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि इस वर्ष मेले में 23 प्रकार की घुड़सवारी प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी, जिनमें शो जंपिंग, टेंट पेगिंग, ड्रेसेज, हेक्स, क्रॉस कंट्री, पोलो परफॉर्मेंस और भारत में पहली बार आयोजित होने वाली शो जंपिंग डर्बी शामिल है।
यह डर्बी घोड़े और सवार के धैर्य, संतुलन और तालमेल की परीक्षा प्राकृतिक बाधाओं और असमान भूभाग पर लेगी। मेले का एक बड़ा आकर्षण विशेष अश्व प्रदर्शनी होगी, जिसमें भारत और विदेशों से विभिन्न नस्लों व रंगों के लगभग 500 घोड़ों को प्रदर्शित किया जाएगा। यह प्रदर्शनी दर्शकों को देश की समृद्ध अश्व परंपरा और विरासत का अनुभव कराएगी। आधुनिकता और परंपरा के संगम के रूप में, सिमरन ढिल्लों की ओर से तैयार कि गया लाइफस्टाइल फैशन शो घुड़सवारी की भव्यता को आधुनिक फैशन के साथ जोड़ेगा, जिससे कला, संस्कृति और शैली का शानदार मिश्रण प्रस्तुत होगा।