फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Preparations for Republic Day celebrations begin, warm clothes will be distributed to 1500 students

Mohali News: गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारी शुरू, 1500 विद्यार्थियों को बांटे जाएंगे गर्म कपड़े

Wed, 08 Jan 2025 01:22 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Preparations for Republic Day celebrations begin, warm clothes will be distributed to 1500 students
मोहाली। गणतंत्र दिवस के लिए मोहाली में होने वाले समारोह के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। यह समारोह जिला प्रशासन फेज-6 स्थित शहीद मेजर हरमिंदरपाल सिंह सरकारी कॉलेज को आयोजित करेगा। इस आयोजन के लिए कई विभागों को उनके कार्य सौंप दिए गए हैं।
विज्ञापन

जिला प्रशासनिक बैठक हॉल में सभी विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक लेते हुए डीसी ने कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने और उससे पहले रिहर्सल पर उन्हें सर्दी से बचाने पर चिंता व्यक्त करते हुए निर्देश दिया कि सरकारी स्कूलों के सभी प्रतिभागियों को सर्दियों से बचाने वाले गर्म कपड़े उपलब्ध कराए जाएं।
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी (सेकेंडरी शिक्षा) डॉ. गिन्नी दुग्गल ने डीसी से बच्चों के लिए गर्म कपड़ों की संख्या 1500 से बढ़ाकर 2000 करने का आग्रह किया। डीसी ने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह स्थल तक पहुंचने वाले रास्तों की सफाई और मरम्मत से लेकर, कार्यक्रम स्थल ग्राउंड और स्टेज और अन्य व्यवस्थाओं के अलावा उन्होंने कार्यक्रम दिवस के अलावा रिहर्सल के दौरान विद्यार्थियों को जलपान और चिकित्सा सहायता उपलब्ध करवाने पर भी जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री फील्ड ऑफिसर दीपांकर गर्ग को सांस्कृतिक कार्यक्रमों को अंतिम रूप देने को कहा गया। जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी बलजिंदर सिंह ग्रेवाल को विभागों की उपलब्धियों/कल्याणकारी योजनाओं पर आधारित झांकियां तैयार करने में अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ग्रामीण विकास) की सहायता करने को कहा। 24 जनवरी को कॉलेज ग्राउंड में होने वाली फुल ड्रेस रिहर्सल से पहले सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली जाएं। गणतंत्र दिवस पर विद्यार्थियों को समारोह में भाग लेने से पहले नाश्ता/जलपान भी दिया जाना चाहिए तथा खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा भोजन की जांच अवश्य की जानी चाहिए।

वीरता पुरस्कार विजेता लेंगे हिस्सा
उपायुक्त ने कहा कि वीरता पुरस्कार विजेता भूतपूर्व सैनिक/परिवार भी समारोह में भाग लेंगे और जिला रक्षा कल्याण सेवाएं कार्यालय ऐसे व्यक्तियों/परिवारों की भागीदारी को सुनिश्चित करेगा। उपायुक्त ने सभी विभागों को अपने बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों के नाम व विवरण 10 जनवरी तक भेजने को कहा ताकि उन्हें उनके असाधारण प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया जा सके।


इस बैठक में एडीसी (ज) विराज एस तिड़के, नगर निगम मोहाली के कमिश्नर टी बेनिथ, एडीसी (ग्रामीण विकास) सोनम चौधरी, एस डी एम मोहाली दमनदीप कौर, सी एम एफ ओ दीपांकर गर्ग, सहायक कमिश्नर (ज) डॉ अंकिता कंसल, सिविल सर्जन डॉ संगीता जैन और सभी विभागों के अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed