फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Pregnant woman snatched her mangalsutra and ran away, neighbor caught her

Mohali News: गर्भवती का मंगलसूत्र झपटकर भाग रहा था, पड़ोसी ने दबोचा

Thu, 01 Aug 2024 06:54 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2024 06:54 AM IST
विज्ञापन
Pregnant woman snatched her mangalsutra and ran away, neighbor caught her
जीरकपुर। शहर में बुधवार को एक लुटेरे को घर में घुसकर गर्भवती महिला से लूटपाट करके भागते समय दबोच लिया गया। लुटेरे ने पहले महिला और उसके एक साल के बच्चे पर लाल मिर्च पाउडर फेंका और फिर उसके गले से सोने का मंगलसूत्र तोड़ लिया। हैरानी की बात यह है कि जिस घर में लुटेरे ने डकैती करने की कोशिश की, वह उस घर के सामने है, जहां उसकी बहन रहती है, जहां वह अक्सर आता-जाता रहता है। गिरफ्तार लुटेरा अपनी पत्नी के साथ सैदपुरा गांव में किराये के मकान में रहता है।
विज्ञापन

एटीएस वैली स्कूल के सामने सिमरन सिटी कॉलोनी निवासी देवी पत्नी संतोष कुमार ने बताया कि दोपहर करीब 12 बजे वह अपने बच्चे के साथ घर पर मौजूद थी। घर की घंटी बजी तो उसने नीचे खड़े एक युवक को कूरियर वाला समझकर बुलाया। युवक ने चेहरे पर रुमाल बांध रखा था। जैसे ही वह ऊपर आया, उसने उस पर लाल मिर्च पाउडर फेंक दिया और उसके गले में पड़ा सोने का मंगलसूत्र तोड़ दिया और नीचे भागने लगा। महिला ने बहादुरी से उसे पकड़ने की कोशिश की। इसी दौरान लुटेरे की जेब में रखी कोई नुकीली चीज उसके हाथ पर लगी और वह घायल हो गई। हाथ से खून निकलते ही महिला चिल्ला पड़ी। बगल वाले घर के लड़के ने लुटेरे को पकड़ लिया और रस्सी से बांध कर खूब पिटाई की।
विज्ञापन


लुटेरे के पास से एक नकली पिस्तौल भी बरामद हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने लुटेरे को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।



मौके पर मौजूद लुटेरे की बहन ने कहा कि उसे आज पता चला कि उसका भाई ऐसी हरकतें करता है।उसने बताया कि उसके भाई की पत्नी गर्भवती है और उसका आखिरी महीना चल रहा है। वहीं जिस महिला को लुटेरे ने लूटने की कोशिश की वह भी सात महीने की गर्भवती है, जिसने ऐसी हालत में भी हिम्मत से काम लिया और लुटेरे का डटकर मुकाबला किया। गिरफ्तार लुटेरे ने बताया कि कई साल पहले फैक्ट्री मालिक ने उसे नौकरी से निकाल दिया था। कर्ज बढ़ने के कारण पैसों की जरूरत थी। उसकी मोटरसाइकिल भी सूदखोर ने रख ली थी। पत्नी की डिलीवरी नजदीक है और उसे पैसों की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed