फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Pregnant daughter-in-law beaten for not bringing dowry

Mohali News: दहेज न लाने पर गर्भवती बहू को पीटा

Sat, 30 Sep 2023 02:08 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Sep 2023 02:08 AM IST
विज्ञापन
Pregnant daughter-in-law beaten for not bringing dowry
नयागांव। दहेज की मांग के चलते ससुराल वालों ने गर्भवती बहू के साथ मारपीट की। आरोपियों की पहचान पति मनप्रीत सिंह, सास हरजिंदर कौर, ससुर परमजीत सिंह वासी मुंदो संगतीया के रूप में हुई है। ब्लॉक माजरी थाना ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता हरप्रीत कौर वासी गांव तोलरा ने पुलिस को बताया कि उनकी शादी मनप्रीत सिंह के साथ 12 फरवरी 2022 को हुई थी और वह अभी गर्भवती है। उन्होंने शादी से पहले दहेज की कोई मांग नहीं की थी लेकिन शादी के दो तीन महीने बाद ही वह उसे दहेज के लिए मानसिक तौर पर परेशान करने लगे थे। 12 सितंबर की सुबह उसकी सास और ससुर ने उसके साथ गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं, उसकी पीठ पर मुक्के भी मारे जिसके बारे में फोन पर भाई को बताया। अगले दिन दोपहर दो बजे जब उसके सास-ससुर को उसके भाई के आने का पता लगा तो उसकी सास ने उसके पति को उसके खिलाफ भड़काया जिस कारण उसने उसे पीटा। वह अपने बचाव के लिए कमरे से बाहर निकली तो उसके सास-ससुर ने घेरकर थप्पड़ मारे और चुनरी से भी गला घोटा। इसके बाद उसे जमीन पर गिराकर उसकी पीठ पर पैरों से हमला किया और जान से मारने की धमकी दी। जब राहगीरों की भीड़ जुड़ गई तो वह वहां से बाहर चले गए। फिर उसके पति ने उसके साथ गाली गलौज करना शुरू कर दिया। इतने में उसका भाई भी वहां पहुंच गया जिसने उसे चमकौर साहिब सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed