{"_id":"615a13858ebc3e0b9e3e40b0","slug":"pradeep-zirakpur-and-pritpal-phagwara-won-the-flag-wrestling-mohali-news-pkl428902246","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदीप जीरकपुर और प्रितपाल फगवाड़ा ने जीती झंडी की कुश्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदीप जीरकपुर और प्रितपाल फगवाड़ा ने जीती झंडी की कुश्ती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुराली। ब्लॉक माजरी के गांव खिजराबाद में दो दिवसीय दंगल संपन्न हुआ। गांव की छिंज कमेटी की ओर से करवाए दंगल के अंतिम दिन पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और अन्य राज्यों के पहलवानों ने कुश्ती के जौहर दिखाए।
सचखंड वासी संत बाबा अजीत सिंह हंसाली वालों के आशीर्वाद और गांव की छिंज कमेटी के प्रधान सतनाम सिंह की देखरेख में करवाए दंगल के दूसरे दिन का उद्धाटन समूह प्रबंधक कमेटी मेंबरों ने किया। इसी दौरान डेढ़-डेढ़ लाख रुपये वाली इनामी झंडी कुश्ती के दो मुकाबले हुए। पहला मुकाबला प्रितपाल फगवाड़ा और मौली महाराष्ट्र के बीच हुआ। इसमें प्रितपाल फगवाड़ा विजेता रहा जबकि दूसरी झंडी की कुश्ती में प्रदीप जीरकपुर ने उमेश मथरा को पराजित करके झंडी अपने नाम की।
इस मौके पर पूर्व मंत्री जगमोहन सिंह कंग, अकाली दल के हलका इंचार्ज रणजीत सिंह गिल, आप नेता नरेन्द्र सिंह शेरगिल, एसजीपीसी मेंबर जत्थेदार अजमेर सिंह खेडा, गुरप्रताप सिंह पडियाला, यूथ अकाली नेता रविन्द्र सिंह खेडा, समाज सेवी दविन्द्र सिंह बाजवा, अमनदीप सिंह गोल्डी, काउंसिल प्रधान रणजीत सिंह जीती, चेयरमैन सतनाम सिंह, हरचरण सिंह, बलवीर सिंह मंगी और बलजिन्द्र सिंह ने विजेता पहलवानों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
गुरतेज माछीवाडा ने जतिन्द्र शांतपुर को हराया
इसी दौरान 21 हजार रुपये वाली इनामी कुश्तियों के मुकाबले में गुरतेज माछीवाडा ने जतिन्द्र शांतपुर को, सुक्खा चौंता ने हरमन आलमगिर को, मनप्रीत बिरडवाल ने बंता अटारी को, तालिब बाबा फलाही ने शेरा लल्लीया को, सतीश पटियाला ने दीपक हल्ला को पराजित किया। 51 हजार वाले कुश्ती मुकाबलों में धर्मेंद्र बारन ने लवप्रीत खन्ना को, भोला अटारी ने गोपी को, लाली मंड ने बाज रौणी को और नरेन्द्र चंझेडी ने सुनील जीरकपुर को पराजित किया।
फोटो खिजराबाद के दंगल के दौरान पहलवानों की हाथ जोड़ी करवाते रणजीत सिंह गिल और अन्य।