फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Powercom gives relief to consumers, connection will not be cut till June 15, Till tomorrow pay bills without late fees and surcharges

उपभोक्ताओं को पावरकॉम ने दी राहत, 15 जून तक नहीं कटेगा कनेक्शन,

Sun, 31 May 2020 01:42 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 31 May 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
Powercom gives relief to consumers, connection will not be cut till June 15, Till tomorrow pay bills without late fees and surcharges
मोहाली। कोरोना महामारी के बीच जो लोग अपने बिजली बिल किन्हीं कारणों के चलते नहीं भर पाए हैैं उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है। ऐसे लोगों को सीएम के आदेश पर पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड ने बड़ी राहत दी है।
विज्ञापन

ये लोग अब एक जून तक बिना लेट फीस व सरचार्ज के भुगतान कर पाएंगे। इतना ही नहीं अगर लोग चाहते हैं तो वह चार मासिक किश्तों में भुगतान कर सकते हैं। हालांकि इसके लिए उन्हें लेट फीस व ब्याज भरना होगा।
विज्ञापन

इस संबंधी विभाग ने आदेश जारी कर दिए हैं। विभाग ने साफ किया है कि 15 जून तक तक किसी का भी बिजली कनेक्शन नहीं काटा जाएगा।
जानकारी के अनुसार कोरोना महामारी के चलते लोगों के कामकाम बंद हो गए थे। काफी समय से लोग मांग कर रहे थे कि बिजली बिलों से मुक्ति दी जाए। कई लोगों द्वारा इस संबंधी बकायदा मुहिम चलाई जा रही थी। लोगों की मांग व सीएम के आदेश पर पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड ने बिना किसी सरचार्ज से बिल की अदायगी के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पावरकॉम के आदेश के मुताबिक घरेलू व व्यापार उपभोक्ता जिनकी एक महीने या दो महीने के बिलों की रकम 10 हजार रुपये तक है। दूसरी तरफ से सारे इंडस्ट्रियल उपभोक्ता जिनके बिल भरने की तारीख 20 मार्च से लेकर मई 2020 के आखिर तक है वह अब लेट पेमेंट सरचार्ज की अदायगी के बिना एक जून तक बिल भर पाएंगे। इतना ही नहीं इन श्रेणियों के अधीन आने वाले लोग यदि एक जून तक बिल नहीं भर पाएंगे। तो भी उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है। इसके बाद उन्हें चार आसान किश्तों में भी बिल भुगतान का मौका पावरकॉम ने दिया है।

इसके लिए लेट पेमेंट सरचार्ज (एलपीएस) व लेट पेमेंट ब्याज (एलपीआई) एलपीएस दो फीसदी, एलटी सप्लाई के उपभोक्ता व एचटी/ईएचटी उपभोक्ता के लिए पांच फीसदी व एलपीआई 18 फीसदी की जगह सिर्फ 10 फीसदी ब्याज देना होगा। वहीं, अगला बिल जिसकी अदायगी की तारीख एक जून के बाद है उसका समय से भुगतान उपभोक्ताओं को करना होगा। उम्मीद है कि इससे लोगों को फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed